Post Views: 35 Post navigation *मेरी माटी मेरा देश सम्मान रैली निकाली गई* खरोरा;—हाथ में दीये रख एवं रैली निकालकर भारत को आत्म निर्भर व विकसित बनाने का लिया गया शपथ। मेरी माटी मेरा देश:शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में हुआ बड़ा कार्यक्रम। शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में संंस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन मेंमेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें छात्र छात्राओं,शिक्षक, रसोईया सहित पालकों ने हाथ में दीये रखकर भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया ।संस्था प्रमुख श्री संतोष कुमार वर्मा ने शपथ दिलाया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करगें,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगें,देश की समृद्धि व विरासत पर गर्व करेंगें,देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगें,देश का नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगे। । संकल्प कार्यक्रम के बाद वीर शहीदों के छाया चित्र, तिरंगा झण्डा हाथ में लेकर, छत्तीसगढ़ी वेश भूषा में आकर्षक ढंग से सजकर,हाथ में कुदारी धमेला,सिर के ऊपर कलश धारण कर ग्राम केशला के घर-परिवार से मिट्टी एवं चांवल एकत्रित करने रैली निकाला गया ।रैली के आगमन पर संंस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,शाला प्रबंधन समिती अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन, पूर्व अध्यक्ष श्री नेहरू देवांगन, शिक्षाविद श्री शिवकुमार देवांगन, समिति के सदस्य सरस्वती देवांगन, सफाई कर्मी ललिता सिन्हा,कोदूराम निर्मलकर, आरती सारथी एवं ग्राम केशला सम्मानीय नागरिक, माताओं ने अपने अपने घरों से मिट्टी,चांवल को सिर पर धारण किए हुए कलश अर्पित कर रैली का स्वागत किया,साथ ही शाला के शिक्षकों,रसोईयों ने भी कलश में मिट्टी एवं चांवल अर्पित किये ।कार्यक्रम की सफल आयोजन में संस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,जयप्रकाश टंडन, श्रीमती लता देवांगन, प्रियंका सिदार, अंजनी गिलहरे,गणेश्वरी नवरंगे,रेखा देवांगन, किरण वर्मा,अरूणा वर्मा,इंदु देवांगन, रसोईया लक्ष्मी बंजारे ,भुखईया निर्मलकर, गायत्री सिन्हा का विशेष योगदान रहा । प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना अध्यक्ष द्वारा शुरु की गई परंपरा ले रही विशाल रूप, खारुन गंगा महाआरती में उमड़ी हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ दिनांक 29 सितंबर 2023 | महादेव घाट, रायपुर में भाद्रपद पूर्णिमा की संध्या को खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन संपूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा गत दिसंबर माह से आरंभ की गई यह परंपरा जिसमें प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को बनारस की तर्ज पर इस महाआरती का आयोजन किया जाता है निरंतर क्रम में 11वीं बार संपन्न हुई जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा आयोजित यह महाआरती हमेशा की भाँति भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रही जिसने समस्त आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती से पूर्व सभी ने साथ मिलकर एक स्वर में खारुन एवं भारत की समस्त नदियों को मातृ स्वरूप मानकर स्वच्छ एवं सुरक्षित रखते हुए कृतज्ञता व्यक्त करने की शपथ ली। खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव जी की आरती प्रशिक्षित ब्राह्मणों की अगुवाई में सम्पूर्ण विधि-विधान से अगरबत्ती, धूप, पुष्प एवं दीपक द्वारा संपन्न हुई। साथ ही घाट में एक ओर शहर के विभिन्न गणपति जी की विदाई का दृश्य भी क्रमशः दृष्टित होता रहा। इस बार की आरती में विशेष रूप से रायपुर शहरी क्षेत्र की मितानिन बहनों का उनके द्वारा निरंतर किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया, जिसमें श्रीमती सुमन साहू जी, श्रीमती हेमप्रभा साहू जी, आदि अनेकों माताओं-बहनों की उपस्थिति रही। आगंतुक श्रद्धालुओं को दीप उपलब्ध कराए गए, जिन्हें आरती के पश्चात् विघ्नहर्ता की विदाई स्वरूप नदी को समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री तोमर के अनुसार उन्होंने जिस संकल्प के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी वो आज एक विशाल महापर्व के रूप में सफ़ल होती दिखाई दे रही है। खारुन गंगा आरती की ख्याति से प्रभावित होकर प्रदेश भर में अन्य स्थानों से भी इस प्रकार के आयोजनों की सूचना मिलने लगी है जिससे यह कहा जा सकता है कि करणी सेना अध्यक्ष द्वारा शुरु की गई यह परंपरा एक मुहिम का रूप लेती जा रही है साथ ही इससे नदियों की स्वच्छता के प्रति जनमानस में प्रतिबद्धता भी नज़र आने लगी है।