Post Views: 142 Post navigation *संभाग स्तरीय दुर्ग में मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण पुरस्कार श्रीमती गायत्री मंडावी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्कृष्ट प्रधान पाठक के लिए सम्मानित किया गया* खरोरा;–संभाग स्तरीय दुर्ग में मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण पुरस्कार में श्री सुखीराम ध्रुव की सुपुत्री श्रीमती गायत्री मंडावी शासकीय प्राथमिक शाला भीखमपुर विकासखंड सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्कृष्ट प्रधान पाठक के लिए सम्मानित किया गया । नगर पंचायत खरोरा निवासी। इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारीगण,शिक्षक गांव के सरपंच –सचिव पालक गण तथा परिजनों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी । फोटो-2- मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण पुरस्कार से श्रीमती गायत्री मंडावी को सम्मानित किया गया *ईद मिलादुन्नबी और गणेश झाकी को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक ** खरोरा;- ईद मिलादुन और गणेश झांकी को लेकर थाना प्रभारी ने बैठक ली। असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी नज़र समाज के प्रमुखों ने नगर में अमन और शांति का माहोल का आस्वाशन टी आई को दिया। खुसियो का माहोल पूरे ख़रोरा नगर में छाया हुआ है हर साल की तरह इस साल भी नगर में गणेश झाकी बड़े ज़ोरो शोरों ने निकाली जाएगी जहां हज़ारों लोग झाकी देखने शामिल होंगे लेकिन झाकी के एक दिन पहले मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद मीलादउन नबी का त्योहार भी है इसी विषए को लेकर थाना प्रभारी ने दोनों समुदाए को बुलाकर ख़ास निर्देश दिए।