Uncategorized फोटोः बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल – ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र कई मायने में बेहद खास है और इससे भी ज्यादा खास कहा जा सकता है यहां के चुनावी महौल को। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.दिनेश लाल जांगड़े की दस्तक ने यहां का सारा समीकरण ही बदल दिया है। चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। बताते चलें कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सरसींवा सेंटर लंबे अरसे से बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बसपा का गढ़ रहा है और संयोग से भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का गृहग्राम भी सरसींवा क्षेत्र में ही आता है। डॉ.दिनेश लाल जांगड़े व उनकी धर्मपत्नी कविता जांगड़े पेशे से डॉक्टर हैं और वे लगभग दो साल से चिकित्सा के माध्यम से भी स्थानीय लोगों की सेवा करते रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि बिलाईगढ़ अंचल में जांगड़े दंपती की काफी लोकप्रियता है। इस बार डॉ.दिनेश लाल जांगड़े को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। उनके इस उत्साह का सीधा इशारा है, यही तो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की पहली दस्तक है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुद्दों की भीड़ में हलाकान जनता भी इस बार साफ कह रही है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बने माहौल को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र (बूथ क्रमांक-39) ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी बूथ कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाने का यही सही वक्त है। इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दें कि- परिवर्तन का संकल्प है, भाजपा ही विकल्प है। …… November 4, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया गद्दारी।।। आम आदमी पार्टी जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने बताया कि 3/11/2023 दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखा गयाl था जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी लेख राम साहू को कसडोल विधान में पैराशूट प्रत्याशी उतारा था जिसका कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने लेख राम साहू का विरोध किया क्योंकि लेख राम साहू आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं थे इस लिए आम आदमी के पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा जी को एवम प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात का अवगत कराया गया था की लेख राम साहू सही प्रत्याशी नहीं है और उसका टिकट कैंसिल करने और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने के लिए लिखित में आवेदन दिया गया था और पावती लिया था उसके बाद भी प्रदेश प्रभारी ने टिकट कैंसिल नही किया और अन्त में हम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक लेकर लेख राम को समर्थन किया अतः गद्दार लेख राम साहू ने लोभ लालच प्रलोभन में आकर आम आदमी पार्टी का नामांकन 2 तारीक को वापस ले लिया । और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के साथ धोखाधडी और गद्दारी किया है और ये साहू समाज के नाम पर कलंक है प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी डॉक्टर संदीप पाठक ने कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया और धोखा दिया है तो कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करता है आज के इस बैठक में शामिल सदस्य नरेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मंडलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी मंगल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पैकरा एसटी विंग जिला अध्यक्ष .मुकेश कुमार साहू श्याम सुंदर जेठु राम साहू । सम्मे लाल पटेल। सूक चंद साहू जिला सचिव श्यामा चरण साहू और बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।।।।। November 4, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम में अपार सफलता प्राप्त की। आज सुबह से दशहरा के अवसर पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा शहर के लोगों के बीच जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और अपनी जीत के लिए उनका साथ और आशीर्वाद मांगा। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने समर्थनकर्ताओं के साथ मिलकर रसेड़ा में जन के बीच अपनी पॉपुलरिटी को बढ़ाया और लोगों के बीच जीत की ओर कदम बढ़ाया। इस कार्यक्रम में शैलेश नितिन त्रिवेदी की सक्रिय भागीदारी ने उन्हें लोकप्रियता हासिल करने में मदद की और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत की ओर कदम बढ़ाया। November 2, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized बलौदा बाजार प्रथम दस्तक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा वही 15 नवंबर शाम शाम 5:00 बजे के बाद प्रचार प्रसार का पहिया थम जाएगा भाजपा से टंक राम वर्मा कांग्रेस से शैलेश त्रिवेदी एवं आम आदमी पार्टी से संतोष यादव मैदान पर उतरे हुए हैं चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं साथ ही जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए लोगों से आशीर्वाद मांग कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं प्रत्याशी अपने परिजन के अपने परिजन व रिश्तेदार मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी टंक राम वर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे है और भाजपा के पक्ष मे वोट डालने की अपील कर रहे है। जनसंपर्क भेट मुलाकात प्रचार प्रसार की इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी मोहतरा, रसेडी रसेडा, लटूवा, टाड, शुक्लभाठा ,सोनपुरी आदि गांवों पहुंचे जहां लोगो में भाजपा के पक्ष मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला एवं भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाने की बात गीत गाकर प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने कही गई।वहां उपस्थित ग्रामीणों की जन सैलाब भाजपा प्रत्याशी को अति उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद मांगते हुए अपने पक्ष में मांगा गया बीजेपी के ऊर्जावान प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रदेश की जनता ने बहुत कुछ सहा है जिस गति से बलौदा बाजार विधानसभा में विकास होना था वह नही हो पाया शांति के प्रतीक छत्तीसगढ महतारी के पावन भूमि में लगातार रेप,हत्या,गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार जैसी घटनाये हो रही है जिसे रोकने के लिए बघेल सरकार ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। लोकतंत्र की इस महान त्यौहार मे भाग लेकर आप सब भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप को वोट दीजिए और इस कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनावे मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार November 2, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized समाचार नागपुर से संवाददाता मनोज वर्मा की रिपोर्ट प्रथम दस्तक छत्तीसगढ़ रायपुर “कथ्थक नृत्य रागिनी, उपाधि से डॉ गायकवाड द्वारा सिमरत कौर सम्मानित ” ओजस्वी नृत्य कला केंद्र सीकर राजस्थानकी और से “नृत्य ज्योति” कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय आचार्य गुरु प्रशांत गायकवाड़ जी के द्वारा आदरणीय सिमरत कौर खोसला जी को भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षकद्वारा ” भारत माता अभिनंदन सम्मान-2023 ” से सम्मानित किया गया l तथा कथ्थक नृत्य के क्षेत्र मे उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए , मिशन स्काय इंडिया तथा उत्तरी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान से संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड के हाथो से “कथ्थक नृत्य रागिनी” कि उपाधि देकर सिमरत कौर खोसला जी को सम्मानीत किया गया l अपने वक्तव्य मे मिसेस कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर वीर चक्रधारी खोसला जी तथा अपने पति डॉ गौरव खोसला जी को दिया l कार्यक्रम की शुरुआत सीकर राजस्थान के जाने माने डॉ राठी जी, प्रदीप जी, आयुष श्रीवास्तव जी, वीर चक्रधारी खोसला जी, डॉ प्रशांत गायकवाड जी,मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l कार्यक्रम में नागपुर से सीकर पहुचे आदरणीय आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड [गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान (भारत) तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ] जी का शाॅल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ,देकर सम्मान किया गया l इस कार्यक्रम में संकल्प सद्भावना एवम सतनाम विश्व के सभी कलाकारों के प्रति अग्नि समक्ष प्रण लेते हुए जीवन के अंत काल तक भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की शपथ ग्रहण कर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास साहित्य के माध्यम से भी करेंगे और साथ ही साथ सभी कलाकारों के प्रति प्रेम भाव की विशालता को कायम रखने का प्रयास भी निरंतर बनाए रखेंगे, ताकि देश शांति , उन्नति, और प्रगति की और विकासशील बने यह प्रण लिया गया l कार्यक्रम में “महाशिव आराधना” हेतु उज्जैन से कथ्थक नृत्यांगना आयुर्धा शामिल रही, जिनकी बेहतरीन भावपूर्ण अदाएगी से सभी दर्शकों का मन मोहा, अमृतसर पंजाब से युवा कलाकार सहजप्रीत सिंह ने अपनी गुरु परम पूजनीय रोशन कुमारी जी की बंदिशों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता l आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी द्वारा तबला सोलो प्रस्तुति में विश्व विख्यात कथ्थक नृत्यांगना सिमरत कौर जी के साथ संगत की,जिसमें फरमाइशी चक्रदार परण – गदीगन नागेतिट गदिगन धा, की प्रस्तुति से दर्शको द्वारा तालियों की गडगडाहट से सभागार गूंज उठा l साथ ही ओजस्वी नृत्य कला केंद्र के सभी बच्चों ने अदभुत प्रस्तुतियां दी, जिनमें गणेश वंदना, कृष्णप्रिय कथक, एवम अर्धनारीश्वर की आश्चर्य जनक अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीगयी। अंत मे सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री धीरज खोसला,रेशम थवानी जी, दिव्या वर्मा इनका विशेष सहयोग रहा October 31, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा ~। कसडोल भाजपा प्रत्याशी धनीराम धिवर ने कहा मैं किसान का बेटा हूं और एक गरीब परिवार से आता हूं मै सदैव किसान व गरीब जनता के लिए कार्य करता रहूंगा मैंने हमेशा जनहित का कार्य किया है और जनता के लिए संघर्ष किया है आगे भी करता रहूंगा पिछले 5 सालों में जनता ने बखूबी देखा है की क्षेत्र व पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य बिल्कुल शून्य रहा । विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा इसको जानता अच्छी तरह से जानती है जनता ने यह भी देखा कि पूरे क्षेत्र में कसडोल की जनता कैसे परेशान रही हे आए दिन लूट मार की घटनाएं आम हो चुकी हैं लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी की घटनाएं आम हो चुकी हैं एक आम इंसान अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता यह सब जनता के सामने है भाजपा की सरकार बनते ही हम कानूनी व्यवस्था को सुधीर करेंगे और विकास के पद पर चलेंगे विकास हमारा पहली प्राथमिकता होगी साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए हम युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे बलौदा बाजार जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है इसके बावजूद भी यहां युवा बेरोजगारी के शिकार हैं बाहरी लोगों को बुलाकर रोजगार तो दिया जाता है किंतु अपने ही क्षेत्र को युवाओं को भटकाया जाता है उन्हें रोजगार का अवसर नहीं मिलता हम इस पर कार्य करेंगे जनता को कर्ज माफी के नाम पर भी झुनझुना पकड़ा गया बड़े किसानों को कर्ज माफी का लाभ कुछ हद तक मिला पर छोटे किसानों इसी तरह बने रहे छोटे किसानों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ हम किसानों के लिए भी अच्छी-अच्छी योजनाओं का का क्रियान्वयन करेंगे क्षेत्र के जनता अच्छी तरह से जानती है कि जब भाजपा की सरकार थी तो रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने विकास की गंगा बहाई थी इस बार भी हमारी सरकार बनने पर विकास रोजगार को हम बढ़ावा देंगे व भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे कांग्रेस ने तो सिर्फ भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब भारी है और जनता पूरी तरीके से कंगाल हो चुकी है जनता इस बात से बहुत ही त्रस्त है वह दुखी है जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाएगी और निश्चित ही भाजपा का कमल फिर से खेलेगा। October 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized मैं अजय अग्रवाल आप सभी लोगों को एक जानकारी शेयर करना चाह रहा हूं? किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा फेसबुक में मेरी फेक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने की सूचना मुझे मिला है किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा मेरी फेक फेसबुक आईडी Ajay Agrarwal के नाम से बनाकर लोगों से पैसा मांगने का कार्य किया जा रहा है आप सभी से निवेदन है कि किसी भी परिस्थिति में किसी को भी मेरे नाम पर कोई पैसा आदि ना देवे या किसी भी अन्य तरह से मेरे लिखित एवम कंफर्मेशन के बिना मेरे नाम से किसी को कोई मदद ना करें सभी सावधान रहे? धन्यवाद?अजय कुमार अग्रवाल October 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार,,?रोड नहीं तो वोट नही करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। यह नौबत तब आई जब पिछले कई सालों से लोग खराब सड़क से परेशान होकर थक गए। स्थानीय नागरिकों ने अपनी कॉलोनी के प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर बैनर टांग दिया और जमकर नारेबाजी किया। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक 20 दिन पहले बलौदा बाजार शहर के हृदय स्थल गार्डन चौक से लगे वैष्णव कॉलोनी मैं निवास करने वाले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील सहित गृहणियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए अपने कॉलोनी जाने के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रवेश द्वार के पास खामोश की मदद से बैनर टांग दिया जिसमें लिखा गया है रोड नहीं तो वोट नहीं हमारा उम्मीदवार नोटा। यह प्रदर्शन करने के साथ ही लोगों ने अपनी कॉलोनी के खराब सड़कों का हाल न्यूज़ वह कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को दिखाया। यह भी बताया कि बलोदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा जिस रास्ते पर रहते हैं वह रास्ता पिछले 5 सालों से जर्जर हाल में है करोड़ों का बजट आने के बाद भी विधायक अपने निवास करने वाले मार्ग को भी ठीक नहीं कर पाए हैं। यह भी बताया कि विधायक के घर के आगे की पूरी सड़क खराब हो चुकी है और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों के दौरान कई बार बुजुर्ग नागरिक इस मार्ग में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन ना तो विधायक और ना ही बलौदा बाजार नगर पालिका के द्वारा इस सड़क को ठीक कराया गया और ना ही उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया गया। इन स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि उनकी मांग कहीं भी नहीं सुनी गई है इसलिए वह मजबूर होकर अब चुनाव में नोटा को अपना उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस वैष्णव कॉलोनी में भी निवास करते हैं वहां पर ज्यादातर शहर के सभ्रांत परिवार के लोग रहते हैं और पिछले कई वर्षों से वे सड़क की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके प्रशासन के कान पर अब तक जूं तक नहीं रेंगा है। इधर स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी से स्थानीय नागरिकों और प्रदर्शनकारियों ने सड़क बनवाने की मांग की। साथ पहुंचे स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा का जमकर विरोध किया। विधायक प्रमोद शर्मा ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों को बताया कि 6 माह पहले ही सड़क का टेंडर जारी किया जा चुका है मौके पर स्थानीय नागरिकों के सामने ही उन्होंने ठेकेदार को फोन लगाकर जानकारी ली तो ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि आचार संहिता लग जाने के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब 6 माह पहले टेंडर जारी हो गया है तो अब तक ठेकेदार ने काम क्यों नहीं शुरू किया और अगर काम नहीं शुरू किया है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। क्या ठेकेदार मनमानी करते हुए उन्हें परेशान करने की नीयत से सड़क नहीं बनाया है ? उनका आरोप है कि नगर पालिका और स्थानीय विधायक की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। बता दें कि स्थानीय लोग जिस मार्ग को ठीक करने की मांग कर रहे हैं इस मार्ग में स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा खुद निवास करते हैं। विरोध के दौरान चुनाव प्रचार करने पहुंचे स्थानीय विधायक स्थानीय लोगों से गरमा गरम बहस करते दिखे। वही विरोध और वोट बहिष्कार का खबर पाकर चुनाव आयोग की तरफ से तैनात की गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और मुख्य मार्ग पर टांगा गया बैनर को जप्त कर लिया। फ्लाइंग स्क्वायड टीम की नोडल प्रभारी प्रियंका देवांगन ने कहा कि इस तरह से कोई भी बैनर पोस्टर नहीं तंग सकता है कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नियम अनुसार निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। October 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized फोटोः नारा बुलंदः बिलाईगढ़ क्षेत्र मा अब होहै कमाल… – भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में मिल रहा जबर्दस्त जनसमर्थन बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का रंग अब तेजी से चढ़ने लगा है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में मिल रहा जबर्दस्त जनसमर्थन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच यह नारा भी तेजी से बुलंद हो रहा है कि- बिलाईगढ़ क्षेत्र मा अब होहै कमाल, हमर नेता दिनेश लाल…। बताते चलें कि यह पहली बार है जब बिलाईगढ़ क्षेत्र में खासकर बीजेपी के पक्ष में इतना मजबूत माहौल बनता दिख रहा है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े भी चुनाव जीतने के लिए समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात एक कर रहे हैं। इसी कड़ी में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने टुंड्रा, गिधौरी, धावलपुर और नवागांव क्षेत्र का दौरा किया। लोगों से डोर टू डोर मुलाकात की और कमल छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। बॉक्सः…………….. यहां सभी मेरे अपने हैः दिनेश इस दौरान उन्होंने कहा कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के समस्त परिवारजनों के साथ मेरा आत्मीय लगाव हमेशा से रहा है। इसी का नतीजा है कि आज मेरे लिए मेरे अपने लोग भारी संख्या में निकलकर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि मैं भी अपने विधानसभा में सभी को पारिवारिक सदस्य मानता हूं। इसीलिए जब भी मुझे जनसेवा का अवसर मिला, मैं पीछे कभी हटा और जनसेवा की दिशा में आगे ही बढ़ता गया। सभी के सुख-दुख में मैं हमेशा शामिल होता आया हूं। दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से …………………….. सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। …………………… October 28, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति शरद पूर्णिमा के अवसर पर सूतक काल के पूर्व करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को महादेव घाट रायपुर में करणी सेना छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेवघाट जनसेवा समिति द्वारा बनारस की तर्ज़ पर निरन्तर क्रम में 12वीं बार खारुन गंगा महाआरती की गई। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में होने वाली यह महाआरती चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल आरंभ होने के पूर्व परिवर्तित समय दोपहर 03 बजे प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रगत दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा शुरु की गई खारुन गंगा आरती की यह परंपरा गत वर्ष के दिसंबर माह से निरंतर प्रत्येक पूर्णिमा को विशाल से विशालतम रूप में होती आ रही है। इस महीने ग्रहण के कारण परंपरा न टूटे इस दृष्टि से समय में परिवर्तन कर माँ खारुन गंगा महाआरती एवं बाबा हटकेश्वर महादेव का पूजन संपन्न किया गया। श्री तोमर ने कहा है कि अगले महीने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुनः भव्य खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही दिसंबर माह में संपूर्ण छत्तीसगढ़ वासी खारुन गंगा महाआरती के वार्षिकोत्सव के भव्यतम आयोजन के साक्षी भी बनेंगे। October 28, 2023 Team manoj No Comments