Uncategorized जिला ब्यूरो *सुनील साहू * जांजगीर-चाम्पा पुलिस *दिनांक 29.05.2024* *⏺️थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर टीम एवं थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही* *⏺️आरोपियों द्वारा योजना बनाकर बैंक का पैसा चोरी करने की नियत से रात्रि में बैंक का ताला को तोड़ा गया था* *⏺️आरोपियों द्वारा बैंक का कैश वाल्ट काटने की कोशिश रही नकाम* *⏺️आरोपियों को सीसीटीवी पूटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता* *⏺️आरोपियों के कब्जे से चोरी का सेंसर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त ताला काटने का औजार मोटर सायकिल बरामद जुमला किमती 01 लाख रूपया* *⏺️आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 120बी, 34 भादवि के विरूद्ध कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड* ⏩ मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय बौद्ध निवासी ग्रामीण बैंक शाखा जर्वे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 25-26.05.2024 को रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा बैंक का ताला तोड़कर बैंक के केश वाल्ट को काटने का प्रयास किये तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट कर सेंसर राउटर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। ⏩ *बैंक जैसे अति महत्वपूर्ण संस्थानों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर सेल जांजगीर को मामले के अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने सख्त निर्देश देने पश्चात साइबर सेल द्वारा घटना स्थल की निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साक्ष्य मिले बाद 150 सीसीटीवी फुटेज चेक करने पश्चात संदेहियों की पहचान शुभम गुप्ता, गोपेश यादव निवासी खोखसा जांजगीर तथा अभिषेक कश्यप निवासी जांजगीर के रूप में हुई जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में साइबर सेल जांजगीर तथा थाना बलौदा की सँयुक्त टीम गठीत कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान मे जाकर को संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने जुर्म स्वीकर करते हुए बताये की अभिषेक कश्यप अपने गाँव के ग्रामीण बैंक दिखाने ले गया और बताया कि बैंक में रात में कोई गार्ड नहीं रहता कोई कर्मचारी की नहीं रहते बैंक रात में खाली रहता है दिनांक 25-26.05.24 के रात्रि ग्रामीण बैंक में चोरी करने की योजना बनाये, दिनांक 24.05.24 को रात्रि में बैंक तरफ जा कर रेकी किये अभिषेक के कहने पर शुभम और गोपेश द्वारा हार्ड वेयर दुकान से ग्राइंडर मशीन तथा लोहा काटने का सामान खरीदा और दिनांक 25-26.05.24 के रात्रि में बैंक का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिए बताया ⏩विवेचना दौरान प्रकरण के *आरोपी 01 शुभम गुप्ता पिता माखन गुप्ता उम्र 27 वर्ष सा० खोखसा वार्ड नं0 10 चौकी नैला 02. गोपेश कुमार यादव पिता स्व धनसाय यादव उम्र 34 वर्ष सा० खोखसा वार्ड नं0 10 चौकी नैला 03. अभिषेक कश्यप पिता भूपेन्द्र सिंह कश्यप उम्र 28 वर्ष सा0 जर्वे-ब हा०मु० क्वाट नंबर डी-18 दिप्ती विहार कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर* जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, साइबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, ASI केशव साहू थाना बलौदा, प्रधान आरक्षक राजकुमार कुमार चंद्रा आर ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा। May 29, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments जिला ब्यूरो *सुनील साहू * जांजगीर-चाम्पा पुलिस *दिनांक 29.05.2024* *⏺️थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया…
Uncategorized प्रेस नोट बालाजी सिम्फनी द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी मूर्ति स्थापना और भव्य कलश यात्रा (नवी मुंबई) पनवेल में स्थित प्रसिद्ध इमारत , जिसे बालाजी सिम्फनी के नाम से जाना जाता है, तीन हजार परिवारों की खुशी का एड्रेस है। विशेष ग्रुप की इस इमारत में अब भगवान तिरुपति बालाजी की दिव्य उपस्थिति होगी। इस शुभ अवसर पर, छत पर सुविधाओं के कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस आयोजन में विशेष ग्रुप के संस्थापक विनय अग्रवाल, निदेशक देवेंद्र केडिया, वर्षा अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, कृति केडिया, संजीवकुमार भगत, यतिन पाटिल, प्रदीप जाधव, किरण सात्रे, सुचिता ललिते और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। ढोल-ताशे की ध्वनि, आतिशबाजी और भक्तिमय वातावरण के बीच, बालाजी सिम्फनी के परिसर में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सभी निवासी पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए और इस अवसर के लिए उत्सवी पगड़ी पहनी। इस आनंदमय कार्यक्रम का आनंद सभी आयु वर्ग के लोगों ने उठाया। प्रत्येक विंग में रंगोली बनाई गई, और भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति का सभी निवासियों ने स्वागत और पूजा की। आज छत पर सुविधाओं के कार्य का उद्घाटन किया गया, जो बालाजी सिम्फनी के निवासियों के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेगा। इसके अलावा, एक मुफ्त नेत्र जांच शिबिर का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों निवासी लाभान्वित हुए। प्रेस से बात करते हुए, देवेंद्र केडिया ने कहा, “आज भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति की स्थापना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और शुभ अवसर है। एक प्रकार से, हमारी भक्ति पूरी हुई है। हमारी सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में, हमने एक मुफ्त नेत्र जांच शिबिर का भी आयोजन किया। विशेष ग्रुप की नई परियोजना ‘स्काई मार्क पनवेल’ लक्जरी लेकिन किफायती 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स प्रदान करती है। खारघर से पनवेल क्षेत्र तक इस प्रकार की कीमतें बेजोड़ हैं, और यह टिकट आकार उन सभी ग्राहकों को लाभान्वित करेगा जो ऐसी कीमत में मूल्य की खोज कर रहे हैं।” विशेष ग्रुप के बारे में विशेष ग्रुप रियल एस्टेट क्षेत्र में 25 वर्षों के सशक्त अनुभव के साथ उत्कृष्टता और विशिष्टता का प्रतीक है। फोकस्ड लीडरशिप, , नवाचारी उत्कृष्टता, और व्यावहारिक दृष्टिकोण हमारे दर्शन का हिस्सा हैं, जिन्हें हम अपनी टीम, सहयोगियों और निवासियों में महत्व देते हैं। “स्काई मार्क पनवेल” के बारे में विशेष ग्रुप “स्काई मार्क” प्रस्तुत करता है, जो पनवेल, नवी मुंबई में सबसे बेहतरीन लक्जरी आवासीय विकास में से एक है, जिसमें विशाल और लक्जरी 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स हैं। यह परियोजना सभी आधुनिक सुविधाओं और 24×7 सुरक्षा सेवाओं से सुसज्जित है जो निवासियों की जरूरतों को पूरा करती है। “स्काई मार्क” आपका खुद का विशेष आकाशीय ओएसिस है, जो आपको विश्व की सर्वश्रेष्ठ जीवनशैली सुविधाओं के साथ प्रदान करता है। यह नवी मुंबई का नया प्रतिष्ठित स्थल बनने के लिए तैयार है। May 29, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments प्रेस नोट बालाजी सिम्फनी द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी मूर्ति स्थापना और भव्य कलश यात्रा (नवी मुंबई) पनवेल में स्थित प्रसिद्ध इमारत , जिसे बालाजी सिम्फनी के नाम से जाना जाता…
Uncategorized *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार कलेक्टर के. एल. चौहान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहीं पर भी कमी हो तो उसे हर स्तर पर दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सतत मॉनिटरिंग व समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों में खाद एवं बीज भंडारण एवं उठाव की जानकारी लेते हुए उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। खाद बीज को लेकर किसानों की ओर से शिकायत मिलने पर सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने के लिए गांव में मुनादी कराएं। समितियों में खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की प्रतिदिन की जानकारी लेने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कृषि, सहकारिता , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बीज निगम एवं मार्कफेड के अधिकारियों को जिले के सभी 5 डबल लॉक गोदामों में उर्वरक उपलब्धता एवं उठाव की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तथा पौधे तैयार करने हेतु जरूरी निर्देश उद्यनिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इसीतरह पशुधन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकारण पूर्ण करने तथा मत्स्य अधिकारी को जरूरत के अनुसार स्पॉन की उपलब्धता सिनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाना होगा। इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियां अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करें। ठेकेदारों को भी इस बात से अवगत कराएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी सुनिश्चित काराना है। उन्होंने अटल आवास योजना अन्तर्गत बीपीएल परिवारों को आवंटित आवासों की सत्यापन कराने तथा आवंटन में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसे दूर करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। May 29, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा…
Uncategorized *खूब पिये पानी,बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव है जरूरी-सीएचएमओ* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार, जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे बचाव करने के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि तेज़ धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर में पानी एवं खनिज -लवण की कमी हो जाती है जिसे लू की स्थिति कही जाती है। सिर में भारीपन,शरीर में तेज दर्द, तेज बुखार, चक्कर,उल्टी आना,कमजोरी आना,बार बार मुंह सूखना,पेशाब कम आना अथवा बेहोशी ये कुछ लक्षण हैं जो लू को प्रकट करते हैं। लू लगने पर सर में गीले कपड़े की पट्टी लगाना उचित होगा अधिक से अधिक ओ आर एस घोल दिया जाए। मरीज के शरीर को ठंडे पानी से पोछना चाहिए। अधिक से अधिक ठंडा पेय दिया जाए। उल्टी,तेज़ सर दर्द को स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। जहाँ तक लू से बचाव का सम्बंध है तो जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट श्वेता शर्मा के अनुसार इस हेतु व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि,वह घर से कम ही बाहर निकले,बाहर जाने की स्थिति में स्वयं को कपड़ों से ढँक कर रखे। कपड़े मुलायम और सूती हों तो अच्छा रहेगा। इसके अतिरिक्त लगातार पानी और अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। उल्टी,सर दर्द,तेज़ बुखार की स्थिति में चिकित्सक से संपर्क किया जाए। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। इस हेतु जिला कंट्रोल रूम का नंबर 7727223532 जारी किया गया है। May 29, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *खूब पिये पानी,बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव है जरूरी-सीएचएमओ* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार, जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव…
Uncategorized जिला ब्योरो * सुनील साहू * जिला सक्ती पुलिस दिनांक 27.05.2024 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10500/- रूपये जुर्माना श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश के मार्गदर्शन में जिला सक्त्ति में दुर्घटना में अंकुश लाने के लिये सक्त्ति क्षेत्र में की जा रही पहल ▶️ वाहन चालको का ब्रिथ ऐनेलाईजर से शराब सेवन करने की चेकिंग की जा रही है। जिसमे एक ट्रक क्रमांक CG 15 A 7536 वाहन चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्ती कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा शराब सेवन करने वाले चालक पर धारा 185, 119/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दस हजार पाच सौ रूपये का समन शुल्क काटा गया है। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments जिला ब्योरो * सुनील साहू * जिला सक्ती पुलिस दिनांक 27.05.2024 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10500/- रूपये जुर्माना श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के…
Uncategorized रविन्द्र देवांगन संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर* सक्ती, 27 मई 2024// ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण व अवलोकन के लिए आज सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो सेजेस कसेरपारा, सेजेस स्टेशन पारा व सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती के विद्यार्थियों के पास पहुंचे। उन्होंने समर कैंप में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सुंदर कलात्मक रंगोली, चित्रकला, हस्तकला ,काष्ठ कला, मेहंदी सहित अन्य गतिविधियों का अवलोकन करते हुए खूब प्रशंसा की। उन्होंने अपनी बहुमुखी छुपी प्रतिभा को विकसित करने का सशक्त माध्यम समर कैंप को बताया और बच्चो को समर कैम्प का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को समर कैंप में शिक्षकों के मार्गदर्शन से नई नई विधाओं में पारंगत होने की बात कही। कलेक्टर ने बच्चों के 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री एन के चंद्रा ने भी समर कैंप में विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। जिनके अथक प्रयास से समर कैंप में बच्चे नई-नई गतिविधियों को सीख रहे हैं। उन्होंने बच्चो से कहा कि हमेशा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए, अपने भीतर बहुमुखी कौशलों को विकसित करते रहना चाहिए। उन्होंने ग्रीष्मकालीन समर कैंप को शासन की उद्देश्य परक़् योजना बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि अध्ययन के साथ-साथ अपनी कलात्मक और बौद्धिक प्रतिभा के विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रयास करते रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने, उनमें कलात्मक बौद्धिक प्रतिभा का विकास करने, उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशलो का विकास करने के लिए -ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला सक्ती में 20 मई से 9 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सक्ती विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्टेशन पारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल हिंदी माध्यम कशेरपारा के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला हस्तकला, रंगोली, मेहंदी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जहां पेंसिल आर्ट से छात्र-छात्राओं ने सुंदर कलाकारी की वही हाथों से बने फूलदान, कलम स्टैंड व मिट्टी के मटका को सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित बांस की टोकरियों को सजाकर सुंदर कलाकारी जैसे बहुमुखी कौशलों का भी प्रदर्शन किया गया। जहां एक ओर सुंदर कलात्मक रंगोली, मनमोहक़् मेहंदी से सब का मन मोह लिया, वही दूसरी ओर प्लास्टिक व कांच की बोतलों को भी सुंदर ढंग से सजाकर एक नया रूप प्रदान करते हुए बच्चो द्वारा अपनी कुशल हस्तकला का सुंदर नमूना पेश किया। वही खेल विधा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शतरंज, कैरम, 100 मीटर दौड़ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज, सेजेस कशेरपारा की प्राचार्य श्रीमती पी गबेल, व्याख्याता श्री देवाशीष बनर्जी, श्री संजय साहू, सुश्री भारती देवांगन, श्री निकहत करीम,सेजेस सक्ती की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ज्योति चंद्रा, ,व्याख्याता श्री सूरज, श्री राजीव गुप्ता, सेजेस स्टेशन पारा के प्रभारी प्राचार्य श्रीसुरेश जायसवाल,व्याख्याता श्री आई खलखो, श्री धनंजय केवट, श्री लोकेश्वर जगत, श्री लवचंद देवांगन समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, व्यायाम शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, । May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments रविन्द्र देवांगन संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर* सक्ती, 27 मई 2024// ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण व अवलोकन के लिए आज सक्ती जिले…
Uncategorized *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार कलेक्टर के. एल. चौहान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहीं पर भी कमी हो तो उसे हर स्तर पर दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सतत मॉनिटरिंग व समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों में खाद एवं बीज भंडारण एवं उठाव की जानकारी लेते हुए उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। खाद बीज को लेकर किसानों की ओर से शिकायत मिलने पर सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने के लिए गांव में मुनादी कराएं। समितियों में खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की प्रतिदिन की जानकारी लेने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कृषि, सहकारिता , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बीज निगम एवं मार्कफेड के अधिकारियों को जिले के सभी 5 डबल लॉक गोदामों में उर्वरक उपलब्धता एवं उठाव की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तथा पौधे तैयार करने हेतु जरूरी निर्देश उद्यनिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इसीतरह पशुधन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकारण पूर्ण करने तथा मत्स्य अधिकारी को जरूरत के अनुसार स्पॉन की उपलब्धता सिनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाना होगा। इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियां अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करें। ठेकेदारों को भी इस बात से अवगत कराएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी सुनिश्चित काराना है। उन्होंने अटल आवास योजना अन्तर्गत बीपीएल परिवारों को आवंटित आवासों की सत्यापन कराने तथा आवंटन में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसे दूर करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा…
Uncategorized शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे बलौदाबाजार जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को सोपें ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/ 9644331272 बलौदा बाजार आज बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू के नेतृत्व में प्रदेश के निम्न समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया जो कि निम्न प्रकार की समस्याएं हैं जैसे छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंद किया जाए एवं सभी प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड एवं खूबचंद बघेल कार्ड का अनिवार्य रूप से लागू कर निशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाए प्रदेश में महिला वंदन योजना मैं सभी महिलाओं को लाभ दिया जाए प्रदेश में टोल नाका मुक्त कर सभी वाहनों का टोल माफ किया जाए विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए बस एवं रेल पास को कड़ाई से लागू किया जाए प्रदेश में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा एवं नौकरी में आवेदन निशुल्क किया जाए प्रदेश में सैनिक स्कूल प्रवेश एवं उच्च शिक्षा पूर्णता निशुल्क किया जाए प्रदेश में अनिवार्य शिक्षा नीति बनाकर हर बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए शिक्षा माफिया पर रोक लगाया जाए किसानों के समस्त उपज पर एम एसपी लागू किया जाए प्रदेश में प्रारंभिक से लेकर स्नातक स्तर तक शिक्षा निशुल्क हो एवं स्थानीय बड़े उद्योगों में शिक्षित बेरोजगारों को वैकेंसी निकाल कर नौकरी दिया जाए कंपनी की बड़े पत्थर माइंस जो की अत्यंत गहरा होने की वजह से पानी लेवल कम हो गया है जिस कारण माइंस में पूनम मलमा डाला जाए ऐसे निम्न प्रकार की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान को ज्ञापन सोपा गया और जल्द से जल्द निम्न समस्याओं का समाधान करने अनुरोध किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सेना जिला अध्यक्ष गंगोत्री साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, राजेश घृतलहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू ,द्रौपदी मानिकपुरी ,निशा मानिकपुरी,सिमगा ब्लॉक उपाध्यक्ष गब्बर सांवरा,राकेश,संजय साहू, मुख्य रूप से शामिल रहे। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे बलौदाबाजार जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को सोपें ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/ 9644331272 बलौदा बाजार आज बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू के नेतृत्व में…
Uncategorized *शातिर ठग पकड़ाया* जिला ब्यूरो * सुनील साहू * *शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी* *कई लोगों को लगा चुका था लाखों का चूना* *आरोपी शिवनंदन महंत @नंदू महंत 32 वर्ष, निवासी ठाकुर्दिया खरसिया थाना खरसिया ,रायगढ़* मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सकती के नेहरू लाल राठौर नमक ग्राम पसीद के व्यक्ति ने शिकायत की इसको शिवनंदन महंत के आदमी ने, जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा।उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनो निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डाल दिए,जो शिवनंदन महंत ने ठगी करके रख लिए।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी को प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने asp सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया, सकती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी श्री मनीष के नेतृत्व में पता तलाश की और शिवनंदन महंत को राउंड अप करके,उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ, की ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है, और वहां अपराध भी दर्ज है।ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था, ये इतना शातिर है, की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभी तक,अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से ऊपर लोगों को ठगी कर चुका है और ठगी की रकम का करोड़ों के जाने का अंदाजा है।सकती पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने अपील की है, की इसकी ठगी के शिकार जो भी लोग हैं, आकर रिपोर्ट कराएं।ऐसे और भी लोग हैं, तो उनके बारे में भी जानकारी देने की अपील पुलिस अधीक्षिका ने की है।इस कारवाई में साइबर की टीम के निरीक्षक अमित सिंह, आरक्षक फारूक,राकेश, थाना सक्ति के asi नजरियस एक्का, आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। May 27, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *शातिर ठग पकड़ाया* जिला ब्यूरो * सुनील साहू * *शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी* *कई लोगों को लगा चुका था…
Uncategorized नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में नवतपा शुरू गर्मी बढ़ गई फिर भी बलौदाबाजार नगर में इंडेन गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, आम उपभोक्ताओं में इन दिनों काफी नाराजगी दिख रही है l गैस संचालक की बढ़ती मनमानी के चलते आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है, आक्रोशित उपभोक्ताओं का मानना है कि “शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में,, नगर के फेसबुक आदि में कई दिनों से संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध पोस्ट, टिप्पणियां बढ़ती जा रही चूंकि आम उपभोक्ताओं द्वारा 15-20 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग कर भुगतान एडवांस जमा करने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, इसी कड़ी में 12 मई को भुगतान कर चुकी मोहनी गनशानी ने बताया कि अब तक उन्हें गैस सिलेंडर अप्राप्त है हमेशा की यही स्थिति निर्मित होती है, सूत्रों की माने तो इस प्रकार की मनमानी से अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान है, यहां कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी बदले गये किन्तु सिलेंडर सप्लाई के मनमाने रवैय्ये को नहीं बदल पाये, मुख्यालय के नेता एवं अधिकारीगणों को आसानी से घर पहुँच रहा गैस सिलेंडर इसलिए प्रतीत होता है कि इन्हे आम लोगों को परेशान देखने में मजा आ रहा l एजेंसी के कर्मचारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी निराशा, मायूसी देखने को मिलती है। एजेंसी में नियुक्त कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सूत्रों की माने तो कड़कती धूप में जो उपभोक्ता लाईन में लगकर रसीद कटवा रहें है उनसे भी घर पहुंच राशि ली जा रही है एवं जो व्यक्ति ऑनलाईन बुकिंग कराये है उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं दी जाती। इससे परेशान उपभोक्ता ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कई बार फोन कर एवं व्हाट्सएप पर डिलीवरी देने हेतु अनुरोध जाता है किंतु कोई सुनवाई नहीं होती वही एजेंसी से बाहर ब्लैक में अतिरिक्त राशि देकर सिलेंडर लिया जाता है तो घर पहुंच सेवा मिल रही है l उपभोक्ताओं को हो रही उक्त परेशानी की जानकारी जिले के आला अधिकारिओं और नेताओं को भी है किन्तु सभी मौनी बाबा बन कर एसी का मजा ले रहें है जिससे प्रतीत होता है कि सांठ-गांठ अथवा उच्च राजनीतिक दबाव के चलते हरी झंडी दी गई l May 26, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा…