*शातिर ठग पकड़ाया* जिला ब्यूरो * सुनील साहू * *शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी* *कई लोगों को लगा चुका था लाखों का चूना* *आरोपी शिवनंदन महंत @नंदू महंत 32 वर्ष, निवासी ठाकुर्दिया खरसिया थाना खरसिया ,रायगढ़* मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सकती के नेहरू लाल राठौर नमक ग्राम पसीद के व्यक्ति ने शिकायत की इसको शिवनंदन महंत के आदमी ने, जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा।उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनो निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डाल दिए,जो शिवनंदन महंत ने ठगी करके रख लिए।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी को प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने asp सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया, सकती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी श्री मनीष के नेतृत्व में पता तलाश की और शिवनंदन महंत को राउंड अप करके,उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ, की ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है, और वहां अपराध भी दर्ज है।ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था, ये इतना शातिर है, की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभी तक,अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से ऊपर लोगों को ठगी कर चुका है और ठगी की रकम का करोड़ों के जाने का अंदाजा है।सकती पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने अपील की है, की इसकी ठगी के शिकार जो भी लोग हैं, आकर रिपोर्ट कराएं।ऐसे और भी लोग हैं, तो उनके बारे में भी जानकारी देने की अपील पुलिस अधीक्षिका ने की है।इस कारवाई में साइबर की टीम के निरीक्षक अमित सिंह, आरक्षक फारूक,राकेश, थाना सक्ति के asi नजरियस एक्का, आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Post Views: 164 Post navigation नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में नवतपा शुरू गर्मी बढ़ गई फिर भी बलौदाबाजार नगर में इंडेन गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, आम उपभोक्ताओं में इन दिनों काफी नाराजगी दिख रही है l गैस संचालक की बढ़ती मनमानी के चलते आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है, आक्रोशित उपभोक्ताओं का मानना है कि “शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में,, नगर के फेसबुक आदि में कई दिनों से संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध पोस्ट, टिप्पणियां बढ़ती जा रही चूंकि आम उपभोक्ताओं द्वारा 15-20 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग कर भुगतान एडवांस जमा करने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, इसी कड़ी में 12 मई को भुगतान कर चुकी मोहनी गनशानी ने बताया कि अब तक उन्हें गैस सिलेंडर अप्राप्त है हमेशा की यही स्थिति निर्मित होती है, सूत्रों की माने तो इस प्रकार की मनमानी से अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान है, यहां कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी बदले गये किन्तु सिलेंडर सप्लाई के मनमाने रवैय्ये को नहीं बदल पाये, मुख्यालय के नेता एवं अधिकारीगणों को आसानी से घर पहुँच रहा गैस सिलेंडर इसलिए प्रतीत होता है कि इन्हे आम लोगों को परेशान देखने में मजा आ रहा l एजेंसी के कर्मचारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी निराशा, मायूसी देखने को मिलती है। एजेंसी में नियुक्त कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सूत्रों की माने तो कड़कती धूप में जो उपभोक्ता लाईन में लगकर रसीद कटवा रहें है उनसे भी घर पहुंच राशि ली जा रही है एवं जो व्यक्ति ऑनलाईन बुकिंग कराये है उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं दी जाती। इससे परेशान उपभोक्ता ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कई बार फोन कर एवं व्हाट्सएप पर डिलीवरी देने हेतु अनुरोध जाता है किंतु कोई सुनवाई नहीं होती वही एजेंसी से बाहर ब्लैक में अतिरिक्त राशि देकर सिलेंडर लिया जाता है तो घर पहुंच सेवा मिल रही है l उपभोक्ताओं को हो रही उक्त परेशानी की जानकारी जिले के आला अधिकारिओं और नेताओं को भी है किन्तु सभी मौनी बाबा बन कर एसी का मजा ले रहें है जिससे प्रतीत होता है कि सांठ-गांठ अथवा उच्च राजनीतिक दबाव के चलते हरी झंडी दी गई l शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे बलौदाबाजार जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को सोपें ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/ 9644331272 बलौदा बाजार आज बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू के नेतृत्व में प्रदेश के निम्न समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया जो कि निम्न प्रकार की समस्याएं हैं जैसे छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंद किया जाए एवं सभी प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड एवं खूबचंद बघेल कार्ड का अनिवार्य रूप से लागू कर निशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाए प्रदेश में महिला वंदन योजना मैं सभी महिलाओं को लाभ दिया जाए प्रदेश में टोल नाका मुक्त कर सभी वाहनों का टोल माफ किया जाए विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए बस एवं रेल पास को कड़ाई से लागू किया जाए प्रदेश में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा एवं नौकरी में आवेदन निशुल्क किया जाए प्रदेश में सैनिक स्कूल प्रवेश एवं उच्च शिक्षा पूर्णता निशुल्क किया जाए प्रदेश में अनिवार्य शिक्षा नीति बनाकर हर बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए शिक्षा माफिया पर रोक लगाया जाए किसानों के समस्त उपज पर एम एसपी लागू किया जाए प्रदेश में प्रारंभिक से लेकर स्नातक स्तर तक शिक्षा निशुल्क हो एवं स्थानीय बड़े उद्योगों में शिक्षित बेरोजगारों को वैकेंसी निकाल कर नौकरी दिया जाए कंपनी की बड़े पत्थर माइंस जो की अत्यंत गहरा होने की वजह से पानी लेवल कम हो गया है जिस कारण माइंस में पूनम मलमा डाला जाए ऐसे निम्न प्रकार की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान को ज्ञापन सोपा गया और जल्द से जल्द निम्न समस्याओं का समाधान करने अनुरोध किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सेना जिला अध्यक्ष गंगोत्री साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, राजेश घृतलहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू ,द्रौपदी मानिकपुरी ,निशा मानिकपुरी,सिमगा ब्लॉक उपाध्यक्ष गब्बर सांवरा,राकेश,संजय साहू, मुख्य रूप से शामिल रहे।