नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में नवतपा शुरू गर्मी बढ़ गई फिर भी बलौदाबाजार नगर में इंडेन गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, आम उपभोक्ताओं में इन दिनों काफी नाराजगी दिख रही है l गैस संचालक की बढ़ती मनमानी के चलते आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है, आक्रोशित उपभोक्ताओं का मानना है कि “शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में,, नगर के फेसबुक आदि में कई दिनों से संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध पोस्ट, टिप्पणियां बढ़ती जा रही चूंकि आम उपभोक्ताओं द्वारा 15-20 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग कर भुगतान एडवांस जमा करने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, इसी कड़ी में 12 मई को भुगतान कर चुकी मोहनी गनशानी ने बताया कि अब तक उन्हें गैस सिलेंडर अप्राप्त है हमेशा की यही स्थिति निर्मित होती है, सूत्रों की माने तो इस प्रकार की मनमानी से अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान है, यहां कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी बदले गये किन्तु सिलेंडर सप्लाई के मनमाने रवैय्ये को नहीं बदल पाये, मुख्यालय के नेता एवं अधिकारीगणों को आसानी से घर पहुँच रहा गैस सिलेंडर इसलिए प्रतीत होता है कि इन्हे आम लोगों को परेशान देखने में मजा आ रहा l एजेंसी के कर्मचारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी निराशा, मायूसी देखने को मिलती है। एजेंसी में नियुक्त कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सूत्रों की माने तो कड़कती धूप में जो उपभोक्ता लाईन में लगकर रसीद कटवा रहें है उनसे भी घर पहुंच राशि ली जा रही है एवं जो व्यक्ति ऑनलाईन बुकिंग कराये है उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं दी जाती। इससे परेशान उपभोक्ता ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कई बार फोन कर एवं व्हाट्सएप पर डिलीवरी देने हेतु अनुरोध जाता है किंतु कोई सुनवाई नहीं होती वही एजेंसी से बाहर ब्लैक में अतिरिक्त राशि देकर सिलेंडर लिया जाता है तो घर पहुंच सेवा मिल रही है l उपभोक्ताओं को हो रही उक्त परेशानी की जानकारी जिले के आला अधिकारिओं और नेताओं को भी है किन्तु सभी मौनी बाबा बन कर एसी का मजा ले रहें है जिससे प्रतीत होता है कि सांठ-गांठ अथवा उच्च राजनीतिक दबाव के चलते हरी झंडी दी गई l

नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब

ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर

शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में

मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

बलौदा बाजार

जिला मुख्यालय में नवतपा शुरू गर्मी बढ़ गई फिर भी बलौदाबाजार नगर में इंडेन गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, आम उपभोक्ताओं में इन दिनों काफी नाराजगी दिख रही है l गैस संचालक की बढ़ती मनमानी के चलते आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है, आक्रोशित उपभोक्ताओं का मानना है कि “शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में,, नगर के फेसबुक आदि में कई दिनों से संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध पोस्ट, टिप्पणियां बढ़ती जा रही चूंकि आम उपभोक्ताओं द्वारा 15-20 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग कर भुगतान एडवांस जमा करने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, इसी कड़ी में 12 मई को भुगतान कर चुकी मोहनी गनशानी ने बताया कि अब तक उन्हें गैस सिलेंडर अप्राप्त है हमेशा की यही स्थिति निर्मित होती है, सूत्रों की माने तो इस प्रकार की मनमानी से अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान है, यहां कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी बदले गये किन्तु सिलेंडर सप्लाई के मनमाने रवैय्ये को नहीं बदल पाये, मुख्यालय के नेता एवं अधिकारीगणों को आसानी से घर पहुँच रहा गैस सिलेंडर इसलिए प्रतीत होता है कि इन्हे आम लोगों को परेशान देखने में मजा आ रहा l

एजेंसी के कर्मचारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी निराशा, मायूसी देखने को मिलती है। एजेंसी में नियुक्त कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सूत्रों की माने तो कड़कती धूप में जो उपभोक्ता लाईन में लगकर रसीद कटवा रहें है उनसे भी घर पहुंच राशि ली जा रही है एवं जो व्यक्ति ऑनलाईन बुकिंग कराये है उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं दी जाती। इससे परेशान उपभोक्ता ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कई बार फोन कर एवं व्हाट्सएप पर डिलीवरी देने हेतु अनुरोध जाता है किंतु कोई सुनवाई नहीं होती वही एजेंसी से बाहर ब्लैक में अतिरिक्त राशि देकर सिलेंडर लिया जाता है तो घर पहुंच सेवा मिल रही है l उपभोक्ताओं को हो रही उक्त परेशानी की जानकारी जिले के आला अधिकारिओं और नेताओं को भी है किन्तु सभी मौनी बाबा बन कर एसी का मजा ले रहें है जिससे प्रतीत होता है कि सांठ-गांठ अथवा उच्च राजनीतिक दबाव के चलते हरी झंडी दी गई l

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।