Category: छत्तीसगढ़

बम्लेश्वरी गैस एजेंसी में दबिश** *स्टॉक मिलान में मिली बड़ी गड़बड़ी, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करने मिली थी शिकायत*

मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में लगातार गैस न मिलने की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के.एल.चौहान के निर्देश पर मुख्यालय स्थित बम्लेश्वरी गैस…

जांजगीर चांपा के पिसौद में जमीन अपनी ही जमीन को मांगने के लिए पटवारी से लगाई गुहार।

जांजगीर से रविन्द्र देवांगन की रिपोर्ट शिवरीनारायण नगर एक बड़ा मार्केट है जिसके कारण यहां दूर दूर से लोग समान खरीदी के लिए पहुंचते हैं वही खरीदारी के बाद ग्राहक…

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने शिवरीनारायण नगर में नहीं चल रही मुहिम, लोग परेशान सड़क पर खड़े कर देते है वाहन

शिवरीनारायण:-ंनगर की ट्रैफिक व्यवस्था इस समय चरमरा गई है नगर में लंबे समय से ट्रैफिक की व्यवस्था खराब है नगर से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का…

*कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा*

मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार कलेक्टर के. एल. चौहान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।…

रेलवे स्टेशन में अधिक मूल्य में सामग्री बेचने की मिली शिकायत,विभिन्न दुकानदारों को लगाया गया जुर्माना*

मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार उपभोक्ताओं के शिकायत के आधार पर नापतौल विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा भाटापारा रेलवे स्टेशन के सभी स्टालों में विक्रय किए जा रहे उत्पादों की एमआरपी…

*थाना लवन पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्‌तार आरोपी से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1400 रू. किया गया जप्त*

मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार *”अभियान सृजन”* के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने…

कलेक्टर केएल चौहान ने कहा कि लगातार मिल रहे शिकायतों पर प्रशासन की टीम भेजी गई थी जिसके द्वारा कार्यवाही की गई है। हमारी खबर का असर- chhattisgarhtalk.com की खबर का हुआ असर, दादागिरी करने वाले पुलिस आरक्षक लोमस साहू को SSP ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं, रेत माफिया को ना ही राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा (Tank Ram Verma) का डर है…

सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर? क्या पकड़ पाएगी……. पढ़िए पूरी रिपोर्ट….. sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार का चर्चित सेक्स स्कैण्डल कांड के फरार आरोपियों को महीने भर होने के बावजूद पुलिस ने नाकामयाब है मामले को सामने आये लगभग डेढ़ माह से अधिक हो चुका है पर पुलिस कप्तान द्वारा आरोपियों को पकड़ने बनाई गई पांच स्पेशलिस्ट टीम अभी भी घटना के सरगना कहे जाने वाले आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है और आरोपी बडे़ मजे से पुलिस को लुकाछिपी के खेल में छकाते नजर आ रहे हैं। 29 मार्च को जब घटना प्रकाश में आई तब आनन फानन में पुलिस ने अधिवक्ता महान मिश्रा को पकड़ बडे़ ही गर्व के साथ पत्रकार वार्ता कर वाहवाही बटोरी। वही घटना में अन्य प्रयुक्त अन्य आरोपियों दुर्गा टंडन, रविना टंडन, व प्रत्युष मैया को पकड़ ली और काफी पुछताछ किया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि आरोपियों से पुछताछ में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के अधिकारी व जवान का भी नाम आया पर उच्च अधिकारी इन्हें नहीं पकडे़ है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस दिन पहली बार अधिवक्ता महान मिश्रा से कोतवाली पुलिस पुछताछ कर रही थी उस वक्त शिरीष पांडे थाना आया था और उसके बाद जो फरार हुआ अभी तक बलौदाबाजार पुलिस पकड़ नहीं पाई। इसे भी पढ़े- शिक्षा विभाग के मिलीभगत से चल रहा फर्जी मार्कशीट बनाने का बड़ा खेल, सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा, पढ़िए हमारी स्पेशल रिपोर्ट फरार चल रहे आरोपी पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे शिरीष पाण्डेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, और ज्योति पब्लिक न्यूज़ के संचालक आशीष शुक्ला ये चार मुख्य आरोपियों के नाम है जो अभी भी बलौदाबाजार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि सैक्स रैकेट व सेक्स स्कैण्डल मामले में ब्लैकमेलिंग कर लोगों से लगभग 50 लाख रुपय वसूली कर ब्लैक मेलिंग की है sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार के जिन कथित जनप्रतिनिधियों के नाम आये थे उनको बचाने उच्च स्तर के बड़े जनप्रतिनिधियों का भी दबाव आया जिसके बाद पुलिस कार्यवाही ठंडा पड़ गया और चुनाव आ गया। वही यह भी बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व आरोपी गण बकायदा मामले को निपटाने थाना जाया करते थे जिसके बाद होता था मामले को दबाने लेनदेन का खेल जिसमें जनप्रतिनिधि, आरोपी व पुलिस शामिल होती थी। अपनों को बचाने का सौदा: कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने जिला पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में अपने-अपनों को बचाने का सौदा तय हो चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों में जो नाम सामने आए हैं उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उल्टे उन्हे बचाने में लगे हुए हैं। जांच-बूझकर चालान पेश करने की तय सीमा 90 दिन के बीतने का इंतजार किया जा रहा है ताकि जमानत मिल जाए। sex scandal case In Chhattisgarh: खैर चुनाव निपट गया और अब पुलिस पुनः खोजबीन में जुट गयी है और पुनः आरोपियों के घर खोजबीन करने के नाम पर जाकर खानापूर्ति करते दिखाई दी है। देखना होगा कि निष्पक्षता के साथ जांच कब तक पुरी होती है क्या फरार आरोपी पकड़े जाऐंगे या आरोपी सरेंडर करेंगे यह तो आने वाला वक्त बतायेगा पर अभी कही न कहीं पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहा है कि आखिर पुलिस अबतक आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। इसे भी पढ़े- रेत माफियाओं के आतंक जारी!! महानदी को भूखे भेड़िये की तरह नोच खा रहें रेत माफियाँ, प्रशासन सोया कुम्भरणीय नींद में, आखिर कब खुलेगी नींद? वही एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि आरोपी फरार है पुलिस पडताल कर रही है जल्द पकड़ लिये जायेंगे। पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना- रूपेश बलौदाबाजार शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर ने भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की असफलता पर सवाल किया कि मामले का मास्टर मांइड शिरीष पाण्डेय और आशीष शुक्ला, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे अपने परिजनों के संपर्क में है, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वे अपने परिजनों से लगातार बात कर रहे हैं मगर पुलिस इन परिजनों के मोबाइल नंबरों को ट्रैस कर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। sex scandal case In Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग की बात करे तो यह नया मामला नहीं है नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी एवं पैसा उगाही का आरोपी शिक्षक पुलिस पकड़ से बाहर है। कटगी के शराब दुकान में खुलेआम रूपयों से भरा गायब हुए महीनों बीत गये पर पुलिस के हाथ खाली है। इसे भी पढ़े- बलौदाबाजार जिले में गली मुहल्ले में बेधड़़क बिक रही अवैध शराब….!! दारू कोचियों को किसका मिल रहा संरक्षण?? sex scandal case In Chhattisgarh: लगभग एक साल से अधिक समय हो गये जब श्रमविभाग पर जिंदा आदमी को मृत घोषित कर पैसा निकालने का मामला आया था जिसमें च्वाईस सेंटर संचालक पर पुलिस ने कार्यवाही कर दिया पर श्रम विभाग के अधिकारी की संलिप्तता पर जांच पर मौन नजर आ रही है। ऐसे अनेक मामले है जो ठंडे बस्ते में है जो कहीं न कहीं पुलिस की निश्पक्ष कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं।

सेक्स स्कैण्डल कांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही बलौदाबाजार पुलिस प्रसासन, डेढ़ महीने पहले हुई थी एफआईआर, पुलिस पर उठ रहे सवाल? -sex scandal case In Chhattisgarh सेक्स…

छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के सभी विंग प्रदेश अध्यक्ष एवं कोर कमेटी की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न अध्यक्षता मनोज वर्मा स्वतंत्र ने किया

समाचार मुंबई महाराष्ट्र। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी ( मीडिया सेल) छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति . के संस्थापक/ अध्यक्ष प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के एवं…

दही हांडी प्रतियोगिता में चार राज्यों की गोविंदा टोली 8 को लेंगे भाग, इनाम में मिलेगा 5 लाख 51 हजार 00 महिला टोली को भी मिलेगा 2 लाख 75 हजार

रायपुर। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 8 सितंबर को शाम 4 बजे से गुढिय़ारी…

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।