PDT Breaking
Sat. Jun 14th, 2025

September 19, 2023

रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *तिजहारिनों ने शुरू की पति की दीर्घायु के लिए व्रत सुबह से शिव मंदिरों में उमड़ी विवाहित महिलाओं की भीड़** खरोरा;– हरितालिका पर्व होने के चलते बीती रात विवाहित महिलाओं ने भात (करेले की सब्जी) का सेवन कर पति की दीर्घायु के लिए कठिन शुरू कर लिया। यहाँ आज सुबह से महिलाएं शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की मंगल कामना की। इधर तीज पर्व पर जहां घरों में परिवार के सदस्यों के बीच रौनक बनी रही। वहीं मायके लौटी महिलाओं का आसपास की रहने वाली सहेलियों और अन्य लोगों से मेल-जोल का क्रम बना रहा। तिजहारिनों के मायके लौटने के बाद महिलाओं का अपने माता-पिता और भाईयों व बहनों के बीच हंसी ठिठोली का क्रम बना रहा। इधर हरितालिका तीज पर्व को लेकर कपड़ा और आभूषण दुकानों में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ रही है। इसके अलावा पूजन सामग्रियों की खरीदी करने महिलाओं का बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी हुई है। इधर विवाहित महिलाएं दोपहर बाद पूजन की तैयारियों में जुट गई। इससे व्रतधारी महिलाएं देर रात तक भजन- कीर्तन, पूजा-अर्चना किया । तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। सौभाग्यवती महिलाएं अपने मायके में रहकर तीजा व्रत धारण किया। कल सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत धारण किया जाएगा। विवाहित महिलाओं ने रविवार को कड़वा भोजन करने के बाद सोमवार दिनभर पति की दीर्घायु को लेकर दिय व्रत रखा। इधर पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदो को वहाँ तीजा पर्व को लेकर कपड़ ज्वेलरी, श्रृंगार सहित अन्य दुकानों में महिलाओं को अब अच्छी खासी उपस्थिति रही। गत दो-तीन दिनों से तीजा में पर्व को लेकर खरीदी के लिए अच्छी खासी उपस्थिति लोगों की बनी हुई है। आगामी दिनों में भी बाजार में चहल पहल बने रहने को संभावना है। वहाँ पर्व के चलते वाहनों में भी भीड़ का माहौल बना हुआ । बाइट 1धनंजय शर्मा पुजारी बालाजी मंदिर बाइट 2। गृहणी प्रिया वर्मा खरोरा

Read More

You Missed