Day: September 30, 2023

वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी,संस्थापक /अध्यक्ष पत्रकार संघ एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के नव नियुक्त राष्ट्रीय समन्यवक (कोऑर्डिनेटर ) मान.मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) मुंबई के स्लम एरिया एवं अनाथालयों में बच्चों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन । मुंबई समाचार। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर , वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी,पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक /अध्यक्ष माननीय मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) मुंबई और नवी मुंबई के अनाथ आश्रम एवं स्लम एरिया में जाकर बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। बतादें की मनोज वर्मा जी का जन्मदिन मानने के लिए कई आला अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों का कॉल आया लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है इस अवसर पर पत्रकार संस्था की मुख्य संरक्षिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. स्नेहा देशपांडे जी ने बताया की 20 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक संगठन के द्वारा एवं बहुत से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बच्चों से लेकर बड़ों तक गरीब बच्चों को और अपंग असहाय,बच्चों विधवा महिलाओंबको राशन ,कपड़े एवं जरूरत का समान वितरण किया गया। डॉ. स्नेहा देशपांडे जी ने श्री वर्मा जी की प्रशंसा करते हुए कहा की काम समय में मुंबई में मनोज वर्मा जी ने जो अपना नाम बनाया है सभी उनके कामों को देखकर सब लोग हैरान रहते है सभी युवाओं के दिलो में राज करने वाले श्री वर्मा जी की सभी प्रशंसा करते नही थकते । श्री वर्मा जी ने मुंबई में कोरोना वरियर्स के रूप में काम करते हुए अकेले ही 40.000 लोगो की मदद मजदूरों तक पहुंचाया था वही से इनकी पहचान सभी से हुआ है और मुंबई में अपना एक अलग नाम स्थापित किया है।

You missed