Post Views: 149 Post navigation प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर करणी सेना परिवार ने रायपुर में किया उग्र विरोध प्रदर्शन ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है। उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की पूरी टीम ने एकजुट होकर दिनांक 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सैनिकों ने मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी जी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मिचोंग के असर से प्रदेश के पूर्वी और अरब सागर में बने चक्रवात से आ रही नमी के असर से 4 दिसंबर की रात से शुरू हुई बारिश 5, 6 और 7 दिसंबर को भी रुक रुक कर होती रही। आसमान में घने बादल छाए हुए है। मौसम में लगातार हो रही तब्दीली से किसानों को फसल की चिंता सताने लगी है हवा चलने से तापमान कम हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी मेहनतकश किसानोे ने अपने खून पसीना सींचकर धान की बम्पर पैदावार ली है। किंतु पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 5 दिनों से मौसम में आए एकाएक बदलाव से क्षेत्र में 3 दिनो से बेमौसम बारिश हो रही है लिहाजा किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बादल छाए रहने के साथ दो-तीन दिन से हो रही बारिश से धान की कटाई मिजाई के अलावा समिति में धान खरीदी कार्य पर विराम लग गया हैं। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने खेती किसानी चौपट कर दी है। खेत खलिहान गीले हो गए हैं जिसमें ट्रैक्टर या अन्य मशीने नहीं चल पाएगी। ऐसे में अब मौसम भी खुलता है तो कटाई मिजाई के लिए किसानों को खेतों के सूखने तक इंतजार करना होगा। मुंडा के कृषक पोखराज साहू मेलाराम रजक सुमेर वर्मा हरिशंकर साहू धनगांव के तुलसी मनहरे कोहरौद के किसान पन्ना रजक हंस रजक सालिक पटेल ने बताया कि खराब मौसम ने फिर एक बार किसानों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार से लेकर गुरुवार तक सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही बारिश और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। बारिश के चलते कृषि कार्य ठप हो गए हैं। कटाई मिजाई के दौर में बारिश होने से परेशानी बढ़ गई है वर्तमान में लगभग 30 फ़ीसदी धान कटाई कार्य बचा हुआ है बारिश होने से खेतों का धान फिर भीग गया है। किसानों ने बताया कि बारिश होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है बारिश से खड़ी फसल नरम होकर गिरने लगी है वही कट चुका धान भीग रहा हैं। मौसम की मिजाज को देखते हुए किसानो की माथे पर चिन्ता की लकीरे साफ तौर पर देखी जा रही है। वही कई ऐसे किसान है जिनके पास अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए जगह का अभाव जिसके चलते बेमौसम बारिश से अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक