Post Views: 40 Post navigation //*प्रेस विज्ञप्ति*// थाना- *कबीर नगर* जिला- *रायपुर* दिनांक- *14.04.2024* ●रायपुर कबीर नगर से अपहरण कर धरसींवा में हत्या और पाली कोरबा के जंगल में जलाकर किए घटना के सनसनीखेज मामले का खुलासा। ●नृशंस हत्या के 01 आरोपी को किया गया गिरफतार। ●02 दोस्तो ने मिलकर की थी अपने ही दोस्त की हत्या। ●पत्नी की चरित्र पर शंका बना हत्या का कारण। ●अपराधिक षड्यंत्र रच कर,अपहरण कर शराब पिलाकर हत्या कर मृतक के शव को पाली कोरबा जंगल में ले जाकर जलाकर दिए थे घटना को अंजाम। ●प्लानिंग के तहत रात होने के इंतजार में शाम को शराब पिलाने के बहाने घूमाते रहे शहरो में। ●मृतक का थाना कबीर नगर में दर्ज किया गया था गुमशुदगी। ● थाना पाली में अज्ञात जला शव मिलने से मर्ग कायम कर की जा रही थी पतासाजी। ● रायपुर पुलिस द्वारा 1 दिन में ही 24 घंटे अर्थक मेहनत से परिजन के समक्ष पाली द्वारा जप्त किए अधजली कपड़े और कोरबा शव गृह में रखे मृतक के शव का परिजनों के माध्यम से किया गया पहचान. *गिरफ्तार आरोपी*- चंद्रशेखर साहू पिता दयाराम साहू उम्र 40 साल निवासी मिनी स्टेडियम के पास धरसींव थाना धरसींवा जिला रायपुर। *फरार आरोपी*- मुकेश कुमार यादव *जप्त मशरुका*-(1) घटना में प्रयुक्त वाहन और व्हील पाना. *विवरण* – सूचक मृतक की माँ के द्वारा दिनांक 11.4.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका लड़का शोएब खान उम्र उम्र 18 साल 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कबीर नगर में गुमशुदगी कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था। जांच करने के दौरान मामला संदेहास्पद लगने से विस्तार पूर्वक तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा सुक्ष्म जांच कर तत्काल गुम इंसान की दस्तयाबी करने और किसी प्रकार की अनहोनी होने की स्थिति मे जिम्मेदार के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा(IPS) के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में जाँच कर्ता अधिकारी के माध्यम से गुमशुदा के माता एवं भाई साहिल खान को तलब कर कथन लिया जो सोहेब खान का उसके दोस्त चंद्रशेखर साहू के साथ जाना पता चला जिसे तत्काल दिनाँक 12.04.24 को ही मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर संदेही पतासाजी कर चंद्रशेखर साहू को अभिरक्षा में लेकर प्रारंभ में गोल गोल घूमाते रहा किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि आरोपी चंद्र शेखर साहू की पत्नी के साथ मृतक कई दिनों से गलत नियत रखता था और परेशान करता जब आरोपी को इस बात का पता चला तो परेशान होकर अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने और हत्या की प्लानिंग बनाकर मृतक शोहेब को फोन से संपर्क कर अपहरण कर धरसींवा में सुनसान जगह पर शराब पिलाकर चंद्र शेखर के द्वारा गर्दन मरोड़ कर तथा जब मृतक छटपटाने लगा तो अन्य आरोपी के द्वारा व्हील पाना से उसके आंख में मारकर हत्या कर दिए बाद मुकेश कुमार यादव के द्वारा मृतक के शव को बिहार ले जाने का प्लान बनाया किंतु पैसा नहीं होने से 2-3 जिला पार कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने से कोई नहीं जान पायेगा सोच कर रास्ते मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने टाटा मैजिक में शीट कवर से ढक कर बिलासपुर बाइ पास होते हुए पाली के जंगल में तेंदुभाटा गाजर नाला के पास पुलिया के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग कर वापस आ गए. दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 364, 365, 302, 201, 120बी भादवि का पाए जाने से थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर और पूछताछ और साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है तथा अन्य आरोपी की टीम गठित कर सम्भावित स्थान बिहार,झारखंड,सरगुजा,बलौदा बाजर में पता साजी कर अंततः बिहार मधुबनी से विधिवत दिनाँक 13.04.24 को गिरफ्तार कर लायी जा रही है. *विशेष योगदान*:- टी आई रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर, उ0नि0 नरसिंह साहू स0उ0नि0 शिवालाल रत्नाकर आर0 अविनाश कोसरिया,गजेंद्र साहू, टेकेश्वर साहू,गोपाल यादव,हेमंत दिनकर नारायण बंजारे अन्य स्टाफ। ✴️प्रेस विज्ञप्ति✴️ जांजगीर-चांपा पुलिस ✴️दिनांक 14/04/24✴️ *⏺️ थाना अकलतरा क्षेत्र से 91.89 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही* *⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏺️ *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।* ⏩ दिनांक 14.04.2024 को थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रं 13 अकलतरा के टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रूप से देशी एंव विदेशी शराब रखकर बिक्री करते है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी टेकू बंजारे के घर के पास जाकर घेराबंदी किया जो आरोपी द्वारा पुलिस को आते देख अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया था बडी मशक्त से थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी के घर के छत से घर अंदर प्रवेश कर रेड किये तो घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव ,बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53,180/₹ को *आरोपी* टेकू बंजारे उम्र 45 वर्ष एंव अल्का बंजारे उम्र 36 वर्ष साकिनान वार्ड क्रं 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी.बी.एल कोसरिया, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, राघवेन्द्र धृतलहरे म.आर.अंजना लकडा ,सैनिक गजेन्द्र पाटले राय का योगदान सराहनीय रहा।