Post Views: 44 Post navigation ✳प्रेस विज्ञप्ति✳ जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 14.04.2024* *⏺ चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम सिवनी में सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराते हुए युवक गिरफ्तार नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही* *⏺आरोपी हरीश सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष साकिन सिवनी वार्ड नं. 08 हाईस्कूल के पास इंदीरा आवास चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)* *⏺ आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏩ चौकी नैला पुलिस को दिनांक 13.04.2024 को मुखबिर सूचना मिला की आरोपी हरीश सूर्यवंशी निवासी सिवनी जो मां संतोषी मंदिर के पास चाकू को लहराते हुये आम लोगो को भयक्रांत कर रहा है की सूचना पर *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में* गवाहों के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से एक धार दार चाकू बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार दिनांक 14.04.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ⏺ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी नैला, सहायक उप निरीक्षक जयनंदन मार्बल, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आरक्षक संतोष प्रधान, प्रकाश व्दिवेदी, महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा। *पीड़ित मजदूर चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा ज्ञापन* जिसमें पीड़ित चंद्रशेखर शर्मा ने आपबीती बात बताई… मामला रायपुर, कबीर नगर थाने का है जहां पीड़ित चंद्रशेखर को न्याय की उम्मीद थी मगर न्याय अभी तक नहीं मिला जिसके बाद पीड़ित ने प्रदेश मुखिया से अपने साथ हुई जालसाजी धोखाधड़ी संबंधित पीड़ा बताने का प्रयास किया हम आपको बता दें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजेपी संकल्प पत्र जारी करने प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचे थे जहां पीड़ित चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री को अपनी धोखाधड़ी जालसाजी संबंधित समस्या से अवगत कराया साथ ही साथ प्रदेश में चल रहे विजय अग्रवाल सर्वेश पांडे ठग गैंग माफियाओं से भी अवगत कराया जिसमें प्रवासी भोले भाले मजदूर को किस तरह से फसाया जाता है और इस गिरोह द्वारा उसे कैसे कर्जदार बनाया जाता है जिसे लेकर मुख्यमंत्री को दो पेज का ज्ञापन चंद्रशेखर ने सौंपा है वही मौजूद कैबनिट मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल को भी ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई जिसमें प्रदेश में चल रहे इस सक्रिय गिरोह की पूरी जानकारी मजदूर चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दे न्याय के लिए गुहार लगाई वही पीड़ित चंद्रशेखर ने मीडिया से कहा कि मामला कबीर नगर थाने का है किन्तु मोवा थाने में मुझे बार बार बुलाते हैं और पुलिस कर्मी दोषियों के साथ मिलकर बात को रफा-दफा करने का दबाव डालने हैं और मुझे बहुत ही ज्यादा परेशान करते हैं किन्तु हमारा सौभाग्य है ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला है जो आसानी से आम आदमी से मिलते हैं बड़े ही सरल और सहज भाव से प्रदेश मुखिया ने ज्ञापन लेते हुए पीड़ित को आश्वासन दिया है कि उनकी पीड़ा सुनी और समझी जाएगी साथ ही साथ उन्हें साय सरकार में न्याय भी मिलेगा जिसकी उम्मीद भी जताई जा रही है पीड़ीत चंद्रशेखर ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री बड़े ही नसीबों से मिलते हैं प्रदेश खुशनसीब है जो ऐसे सरल और सहज मुख्यमंत्री उन्हें मिला है जो आम लोगों से भी बड़े ही सरल भाव से मिलते हैं मुख्यमंत्री ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना ओर शिकायत पत्र भी ध्यान से पूरा पढ़ा अब देखना है कि पीड़ित को न्याय कब तक मिलता हैं