Post Views: 32 Post navigation ✴️प्रेस विज्ञप्ति✴️ जांजगीर-चांपा पुलिस ✴️दिनांक 14/04/24✴️ *⏺️ थाना अकलतरा क्षेत्र से 91.89 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही* *⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏺️ *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।* ⏩ दिनांक 14.04.2024 को थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रं 13 अकलतरा के टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रूप से देशी एंव विदेशी शराब रखकर बिक्री करते है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी टेकू बंजारे के घर के पास जाकर घेराबंदी किया जो आरोपी द्वारा पुलिस को आते देख अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया था बडी मशक्त से थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी के घर के छत से घर अंदर प्रवेश कर रेड किये तो घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव ,बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53,180/₹ को *आरोपी* टेकू बंजारे उम्र 45 वर्ष एंव अल्का बंजारे उम्र 36 वर्ष साकिनान वार्ड क्रं 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी.बी.एल कोसरिया, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, राघवेन्द्र धृतलहरे म.आर.अंजना लकडा ,सैनिक गजेन्द्र पाटले राय का योगदान सराहनीय रहा। *जालसाजी धोखाधड़ी से पीड़ित मजदूर चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को न्याय पाने के लिए सौंपा ज्ञापन* छत्तीसगढ़ रायपुर, कबीर नगर थाने का है मामला जहां पीड़ित चंद्रशेखर को न्याय की उम्मीद थी मगर न्याय अभी तक दर दर की ठोकरें खाने के बाद भी नहीं मिला तो सब जगह से हार कर पीड़ित ने प्रदेश मुखिया से अपने साथ हुई जालसाजी धोखाधड़ी संबंधित पीड़ा बताने का प्रयास किया हम आपको बता दें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजेपी संकल्प पत्र जारी करने प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचे थे जहां पीड़ित चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री को अपनी धोखाधड़ी जालसाजी संबंधित समस्या से अवगत कराया साथ ही साथ प्रदेश में चल रहे विजय अग्रवाल सर्वेश पांडे अन्य ठग गैंग माफियाओं से भी अवगत कराया जिसमें प्रवासी भोले भाले मजदूर को किस तरह से फसाया जाता है और इस गिरोह द्वारा उसे कैसे कर्जदार बनाया जाता है जिसे लेकर मुख्यमंत्री को दो पेज का ज्ञापन चंद्रशेखर ने सौंपा है वही मौजूद कैबनिट मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल को भी ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई जिसमें प्रदेश में चल रहे इस सक्रिय गिरोह की पूरी जानकारी मजदूर चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया और न्याय के लिए गुहार लगाई वही पीड़ित चंद्रशेखर ने मीडिया से कहा कि मामला कबीर नगर थाने का है किन्तु मोवा थाने में मुझे बार बार बुलाते हैं और पुलिस कर्मी दोषियों के साथ मिलकर बात को रफा-दफा करने का दबाव डालते हैं और मुझे बहुत ही ज्यादा परेशान करते हैं किन्तु मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला है जो आसानी से आम आदमी से मिलते हैं बड़े ही सरल और सहज भाव से प्रदेश मुखिया ने ज्ञापन लेते हुए पीड़ित को आश्वासन दिया है कि उनकी पीड़ा सुनी और समझी जाएगी साथ ही साथ उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार से न्याय भी मिलेगा जिसकी उम्मीद भी जताई जा रही है पीड़ीत चंद्रशेखर ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री बड़े ही नसीबों से मिलते हैं प्रदेश खुशनसीब है जो ऐसे सरल और सहज मुख्यमंत्री उन्हें मिला है जो आम लोगों से भी बड़े ही सरल भाव से मिलते हैं मुख्यमंत्री ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना ओर शिकायत पत्र भी ध्यान से पूरा पढ़ा अब देखना है कि पीड़ित को न्याय कब तक मिलता हैं