Post Views: 56 Post navigation ✴️प्रेस विज्ञप्ति✴️ *जांजगीर चांपा पुलिस* *दिनांक 15.04.2024* *⏺️ होटल संचालक को रात्रि में लोहे का कत्ता दिखाकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को थाना बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *⏺️ आरोपियों के विरुद्ध धारा 294,506,34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 14.04.2024 को प्रार्थी भूपेंद्र साहू निवासी सिलादेही का जो ग्राम सिलादेही में होटल चलाता है कि रात्रि करीब 10:00 बजे *आरोपी* (01) किशन केंवट उम्र 20 वर्ष (02) राज कुमार कहरा उम्र 24 वर्ष (03) विजय साहू उम्र 21 वर्ष सभी निवासी सिलादेही थाना बिर्रा जिला जांजगीर चाम्पा (छ. ग.) होटल में आए और होटल मालिक को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी किशन केंवट अपने पास रखे कत्ता को लहराते हुए बोला कि तुमको और तुम्हारे बेटा को जान से मारकर फेंक देंगे कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 62/2024 धारा 294, 506, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। ⏩ *प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के उचित मार्ग दर्शन में* थाना बिर्रा पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपियों का पतासाजी कर पकड़ा गया, तथा आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त लोहे की कत्ता को बरामद किया गया। ⏩ विवेचना दौरान *आरोपी* (01) किशन केंवट (02) राज कुमार कहरा (03) विजय साहू सभी निवासी ग्राम सिलादेही थाना बिर्रा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, आर. रघुवीर यादव, मनीष सोनवान सनोहर जगत हरप्रसाद सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा। ✴️ प्रेस नोट ✴️ जांजगीर-चाम्पा पुलिस दिनांक 15.04.2024 *⏺️ अकलतरा सार्वजनिक जगह में धारदार तलवारनुमा हथियार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही* *⏺️आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार बरामद* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.04.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड नंबर 14 अकलतरा सार्वजनिक जगह पर में रितेश उर्फ भुरू द्वारा एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयाक्रांत कर रहा है, कि सूचना से *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से का एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार बरामद किया जाकर *आरोपी रितेश उर्फ भुरू निवासी वार्ड नंबर 14 अकलतरा के विरूद्ध थाना अकलतरा* में अपराध क्रमांक 203/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 15.04.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। ⏺️उपरोक्त कार्यवाही में निरी दिनेश कुमार यादव, सउनि अरूण सिह राजेन्द्र क्षत्रिय, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान सैनिक गजेन्द्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।