Post Views: 104 Post navigation ✴️प्रेस विज्ञप्ति✴️ जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 15/04/24* *⏺शासकीय शराब भट्ठी कोटमीसोनार से अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला सेल्समेन व मल्टीपर्पश कर्मी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही* *⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* ⏺️ *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।* *⏺️ आरोपी* *(01) शरद कुमार कंवर उम्र 27 साल निवासी खटोला थाना अकलतरा* *(02) राजकुमार यादव उम्र 25 साल निवासी कटघरी थाना अकलतरा* ⏩ दिनांक 14.04.2024 को थाना अकलतरा पुलिस द्वारा वार्ड क्रं 13 अकलतरा निवासी टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे के कब्जे से घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव, बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53180/₹ को कब्जे से बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर दिनांक 14.04.2024 को भेजा गया था। ⏩ *अवैध शराब बिक्री करने के संबध में आरोपी टेंकू बंजारे व अल्का बंजारे को पूछताछ किया गया था जिसके द्वारा कोटमीसोनार शासकीय शराब भट्ठी से उसी शराब भट्ठी मे काम करने वाले शरद कुमार कंवर निवासी खटोला एंव राजकुमार यादव निवासी कटघरी के द्वारा अवैध रूप से शराब पहुचाना बताने* पर कोटमीसोनार शराब भट्ठी दुकान मे कार्यरत शरद कुमार कंवर एंव राजकुमार यादव को तलब कर हिकमातमली से पूछताछ करने पर कोटमीसोनार शराब भट्ठी से अवैध रूप से टेंकू बंजारे को देशी व अग्रेजी शराब सेल करना अपने अपने जुर्म स्वीकार किये है मेमोरेण्डम कथन अनुसार आरोपी शरद कुमार कंवर एंव राजकुमार यादव के कब्जे से जुमला 15.66 लीटर देशी विदेश शराब एंव परिवहन में प्रयुक्त मो.सा व TVS जूपीटर स्कूटी जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अरूण सिह, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, बृजपाल बर्मन सैनिक गजेन्द्र पाटले राय का योगदान सराहनीय रहा। //प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 15.04.2024 *अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो गिरफ्तार* विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2024 को थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुंरा पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। शराब बिक्री करने के संबंध में राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी राजेन्द्र सिसोदिया उर्फ नागो को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 45 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 253/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। *गिरफ्तार आरोपी – राजेन्द्र सिसाोदिया उर्फ नागो पिता विजयराम सिसोदिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुरा वार्ड नं. 15 बगीचापारा थाना धरसींवा रायपुर।*