Post Views: 140 Post navigation ✴️ प्रेस नोट ✴️ जांजगीर-चाम्पा पुलिस दिनांक 15.04.2024 *⏺️ अकलतरा सार्वजनिक जगह में धारदार तलवारनुमा हथियार लहराता हुआ युवक गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही* *⏺️आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार बरामद* *⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर* ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.04.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड नंबर 14 अकलतरा सार्वजनिक जगह पर में रितेश उर्फ भुरू द्वारा एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयाक्रांत कर रहा है, कि सूचना से *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* तत्काल अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से का एक लोहे का तलवार नुमा चाकू हथियार बरामद किया जाकर *आरोपी रितेश उर्फ भुरू निवासी वार्ड नंबर 14 अकलतरा के विरूद्ध थाना अकलतरा* में अपराध क्रमांक 203/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 15.04.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। ⏺️उपरोक्त कार्यवाही में निरी दिनेश कुमार यादव, सउनि अरूण सिह राजेन्द्र क्षत्रिय, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान सैनिक गजेन्द्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा। //प्रेस विज्ञप्ति // रायपुर पुलिस दिनांक 15.04.2024 *धारदार चाकू के साथ आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार* दिनांक 15.04.2024 को थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहदा नवदूर्गा रंगमंच के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी चंदन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहदा शीतला पारा तालाब के पास थाना धरसंीवा रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 254/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।