Post Views: 188 Post navigation प्रेस विज्ञप्ति रायपुर पुलिस दिनांक 19.04.2024 * लड़ाई झगड़ा, मारपीट के अपराध में पूर्व सटोरिया सैफुल्ला अली सहित 03 आरोपी गिरफ्तार।* * आरोपियों के विरूद्ध पृथक से की गई है प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही।* * आरोपी सैफुल्ला अली पूर्व में जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधों में रह चुका है जेल में निरूद्ध।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 294,323,506,34 भादवि. के तहत् की गई है कार्यवाही।* विवरण – दिनांक 18.04.2024 को प्रार्थी सैय्यद नियाज पता राजातालाब रायपुर ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 17.04.2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे हास्पिटल दवाई लेने पैदल जा रहा था तभी ओव्हरब्रिज के नीचे परिचित का छोटू मिला जिससे उसकी मोटर सायकल दवाई लेने हेतु मांगने पर क्यों दूंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा जिसे मना करने पर वहां मौजुद सैफुल्ला को आवाज देकर बुलाया जो अपने अन्य साथी के साथ आकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 294,323,506,34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी 01- मोह. रिजवान, 02- मोह. यासीन, 03- सैफुल्ला अली को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी सैफुल्ला अली पूर्व में जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधों में जेल में निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी* *01. मोह. रिजवान उर्फ छोटू पिता सैय्यद इमाम उलहक उम्र 31 साल पता राजातालाब रायपुर।* *02. मोह. यासीन पिता मोह. रफुल उम्र 50 साल पता सरस्वती नगर पंडरी रायपुर।* *03. सैफुल्ला अली पिता सरताज अली उम्र 42 साल पता राजातालाब रायपुर।* //प्रेस-विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 20.04.24 *पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी शेख शहनवाज गिरफ्तार* थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित रजबंधा मैदान पास आरोपियों/आपचारियों ने एक राय होकर प्रार्थिया के पुत्र तथा पति पर किया था जानलेवा हमला। * प्रकरण में पूर्व में 09 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* * आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया था पंजीबद्ध।* विवरण – प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 1.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत, डंडा लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया था। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापाराम में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित कुल 9 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं अन्य आलाजरब जप्त किया जा कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू घटना के बाद से लगातार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। *गिरफ्तार आरोपी – शेखशाह नवाज उर्फ सोनू पिता स्व. शेख अनवर उर्फ छोटा अन्नू उम्र 27 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे मौदहापारा रायपुर ।*