Post Views: 152 Post navigation *रायपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह मार्च 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ* *ट्रांसजेंडर आरक्षक शंकर यादव को लगन व जिम्मेदारी से कार्य करने और निरीक्षक सचिन सिंह द्वारा आचार संहिता दौरान कैश, शराब व ड्रग्स पर प्रभावी कार्यवाही हेतु अन्य पुलिसकर्मियों संग चुना गया कॉप ऑफ द मंथ* *लम्बे समय गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से बर्खास्त एवं लापरवाही पर तीन अन्य आरक्षकों को सस्पेंड कर किया गया लाईन अटैच* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह *”कॉप ऑफ द मंथ’’* पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है। निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद के द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान कैश, शराब व ड्रग्स आदि की धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही; प्रधान आरक्षक सत्यवान भगत यातायात के द्वारा बीट क्षेत्र में लगन व मेहनत से यातायात संचालित करने का कार्य; आरक्षक टीकम साहू कार्यालय सीएसपी विधानसभा के द्वारा सौपे गये कार्यो को सुचारू रूप से संपादन करने का कार्य; आरक्षक दिलीप जांगड़े एसीसीयू द्वारा पांच अलग-अलग सोने की चेन लूट के आरोपियों को पकड़ने में योगदान हेतु; सउनि सैय्यद इरफान व आरक्षक मुनीर रजा एसीसीयू द्वारा देश भर में नकली सोना को गिरवी रखकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को पकड़ने के उत्कृष्ट कार्य हेतु; उपनिरीक्षक सुनील वर्मा व प्रधान आरक्षक भुनेषश्वर साहू को थाना विधानसभा द्वारा आमासिवनी में पुलिसकर्मी की पत्नि जॉली के हत्याकांड के आरोपियों की पतासाजी के सराहनीय कार्य हेतु; आरक्षक नितेष सिंह राजपूत एसीसीयू द्वारा 601 नग गुम/ चोरी की मोबाईल की बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान हेतु; आरक्षक खिलेष्वर साहू थाना मंदिर हसौद द्वारा ऑनलाईन फ्राड की शिकायत पर रकम वापसी व मोबाईल वापसी संबंधी सराहनीय कार्य हेतु; ट्रांसजेंडर आरक्षक शंकर यादव थाना टिकरापारा द्वारा थाने के सौंपे गये कार्यो को अत्यंत ही लगन व मेहनत से कार्य संपादन करने पर; आरक्षक केशव सिन्हा एसीसीयू द्वारा निजात अभियान के तहत बड़ी संख्या में नशीले टेबलेट व गांजा आदि के धरपकड़ में प्रभावी कार्यवाही किये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा *कॉप ऑफ द मंथ* सम्मान से एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएसपी अमन झा सहित अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही मार्च माह में एक को सेवा से पृथक और तीन को निलंबित किया गया। महिला आरक्षक ज्योति ठाकुर रक्षित केन्द्र को पिछले तीन साल से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त किया गया। दो आरक्षकों को अभिरक्षा से बंदी के के फरार हो जाने पर और एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर हो-हल्ला करने पर निलंबित किया गया है। जांजगीर चाम्पा पुलिस दिनाँक 21.04.2024 ⏺️ हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ⏺️ आरोपी (01) मयंक अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (02) रजत अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बलौदा रोड अकलतरा (03) कृष्णा जगत उम्र 25 वर्ष साकिन परसाही नाला थाना अकलतरा ⏺️ आरोपी से बरामद सट्टा पट्टी मे प्रयुक्त 06 नग मोबाईल नगद रकम 2500/ रुपया ⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ➡️ दिनांक 20/04/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है कि सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। ⏺️ आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/04/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।