समाचार मुंबई महाराष्ट्र। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी ( मीडिया सेल) छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति . के संस्थापक/ अध्यक्ष प्रथम दस्तक न्यूज चैनल के एवं दैनिक समाचार पत्र शेट्टी टाइम्स के प्रधान संपादक मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने सभी प्रदेशाध्यक्ष की अचानक ऑनलाइन मीटिंग बुलाई , जिसमे सभी प्रदेशाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा अगर संगठन को मजबूत करना है तो आप लोगों को अपनी अपनी टीम को मजबूत करना होगा और अगर आप लोग ऐसा नहीं कर पा रहे है तो पद में आपको रहने का कोई अधिकार नहीं ऐसी बातें सुनते ही सभी प्रदेश अध्यक्ष सकते में आ गए

और श्री स्वतंत्र ने कहा की सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों को संभालिए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष को प्रथम दस्तक न्यूज चैनल की जिम्मेदारी प्रिंट मीडिया अध्यक्ष को दैनिक समाचार पत्र की जिम्मेदारी ,डिजिटल मीडिया अध्यक्ष डिजिटल की जिम्मेदारी और वेब पोर्टल अध्यक्ष को वेब पोर्टल की जिम्मेदारी दिया गया है बाकी महिला सेल यूथ विंग,और जनरल कमेटी को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दिया गया है इसके बाद सभी सेल के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी अपनी बातें रखने का समय दिया गया जिसमे जनरल कमेटी,प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रदेशअध्यक्ष,युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं सभी विंग के प्रदेशाध्यक्ष एवं कोर कमेटी ने बैठक में हिस्सा लिया जिसमे सभी प्रदेशाध्यक्ष को संगठन के संस्थापक /अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने अपने अपने सेल की कमान को संभालने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सभी को आदेश दिया , प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किये जाने पर बल दिया और आगे कहा कि जो संगठन की सोचेगा और उस पर चलेगा संगठन उसको आगे बढ़ाएगा जो संगठन को हल्के में ले रहे है उनके ऊपर कार्यवाही किया जायेगा चाहे वो नये सदस्य हो या पुराना , श्री स्वतंत्र ने बताया की जिनकी नियुक्ति हुआ है और काम नही कर रहे है उन्हे तुरंत पद मुक्त करने के संकेत कोर कमेटी को दे दिया गया है श्री वर्मा ने बताया की कुछ लोग संगठन के सदस्यों को बरगलाने की कोशिश कर रहें है ऐसी जानकारी कुछ पदाधिकारियों को मिली है इस पर श्री स्वतंत्र जी ने प्रदेश कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी है की जो काम नहीं कर पा रहे है उनकी नियुक्ति पत्र निरस्त कर दिया जाए और उनके जगह पर दूसरे जानकर और मेहनतकश पदाधिकारी को कमान सौंपी जाए । इस पर प्रदेशाध्यक्ष (जनरल कमेटी) पी. के. बहपकड़िया ने एक्शन मूड में आते हुए कहा की हम अब प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और बहुत जल्द जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दिया जायेगा । इस पर युवा प्रदेशाध्यक्ष राज साहू ने श्री स्वतंत्र को जानकारी देते हुए कहा की युवा जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार किया जा रहा है बहुत जल्द कई जिलों की लिस्ट जारी कर दिया जाएगा ,इस अवसर पर सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने अपने विचार रखे इस पर मीटिंग में शामिल होने वालों में श्रीमती पार्वती वर्मा , श्री मति भामा साहू, देवनाथ जी, ,रंजना सिंह ,चंद्र शेखर, रविंद्र देवांगन, खेमन जायसवाल ,स्वीकृति श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष पी.बहपकड़िया, (जनरल कमेटी ) राज साहू (युवा विंग) श्रीमती भगवती प्रदेशाध्यक्ष ( महिला सेल) सुनील साहू ( प्रिन्ट मीडिया) साधराम साहू (इलेक्ट्रानिक मीडिया) चंद्र शेखर मेहेर( डिजिटल मीडिया) दीपक केसरवानी (वेब पोर्टल मीडिया ) कोर कमेटी के पाधिकारी मौजूद रहे।

By raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।