शब्दांकन : जयेश शेलार पाटील, महासचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश) समाचार मुंबई महाराष्ट्र प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल व्यक्ति विशेष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष संजय पाटील का जन्मदिन 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों का अवलोकन करना आवश्यक है। ठाणे जिले के मुरबाड तहसील के भादाणे गांव के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे संजय पाटील ने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को आत्मसात करते हुए अपने सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। ग्राम पंचायत के सरपंच पद से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले संजय पाटील आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जैसी राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका यह सफर प्रेरणादायी माना जाता है। निर्भीक एवं परोपकारी व्यक्तित्व संजय पाटील बचपन से ही साहसी और परोपकारी स्वभाव के रहे हैं। मात्र 13 वर्ष की आयु में गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के दौरान तीन ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गई थी। उस समय उन्होंने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों की सहायता से तीन लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। इसी प्रकार 16 वर्ष की आयु में एक व्यक्ति के कुएं में डूब जाने पर उन्होंने बिना किसी भय के अकेले कुएं में छलांग लगाकर उस व्यक्ति की जान बचाई। सामाजिक कार्य एवं सरपंच के रूप में उल्लेखनीय योगदान संजय पाटील ने लगभग 20 वर्षों तक साई व्यसनमुक्ति केंद्र के माध्यम से नशामुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण कार्य किया। सरपंच के रूप में उन्होंने गांव में शराबबंदी लागू करने का साहसिक निर्णय लिया और उसे सफलतापूर्वक लागू भी किया। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से घरपट्टी को पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर देने की शुरुआत की। गांव की सार्वजनिक भूमि पर 30 हजार सागवान के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण, गणेशोत्सव में इको-फ्रेंडली सजावट, किला निर्माण प्रतियोगिता, रंगोली एवं आकाशकंदील प्रतियोगिता, शिवजयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों के लिए आनंद उत्सव, कृषि प्रतियोगिताएं तथा आवारा पशुओं के नियंत्रण जैसे अनेक उपक्रम सफलतापूर्वक चलाए गए। उन्होंने प्रत्येक वर्ष सात ग्रामसभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया तथा एक भी ग्रामसभा स्थगित नहीं होने दी। ग्राम सुरक्षा दल की स्थापना कर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान किया तथा गांव में अखंड हरिनाम सप्ताह की परंपरा शुरू की। ‘झंडावंदन भादाणे पैटर्न’ की अनूठी पहल दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का सम्मान देने की अनूठी परंपरा संजय पाटील की पहल पर भादाणे गांव में शुरू की गई। यह अभिनव उपक्रम आज भी जारी है तथा कई अन्य स्थानों पर भी अपनाया जा रहा है। वर्ष 2024 में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के स्वागत एवं सम्मान की जिम्मेदारी संजय पाटील को सौंपी गई थी। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ‘झंडावंदन भादाणे पैटर्न’ की सराहना करते हुए उनका विशेष सम्मान किया। संघर्षशील आंदोलनकारी एवं कुशल संगठनकर्ता संजय पाटील ने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ एक संघर्षशील आंदोलनकारी और कुशल संगठनकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2009 में स्वतंत्र कोकण राज्य की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में हुए आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भाग लिया और इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। उन्होंने शासन मान्यता प्राप्त कोकण विभाग पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। कला एवं फिल्म क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे वेस्टर्न फिल्म प्रोडक्शन एसोसिएशन मुंबई संलग्न फ्रेंड्स फिल्म क्रिएशन के संचालक के रूप में भी कार्यरत हैं। व्यायामशालाओं के विकास में योगदान ठाणे जिला सार्वजनिक व्यायामशाला संघ की स्थापना कर उन्होंने अध्यक्ष के रूप में जिले के लगभग 350 गांवों में व्यायामशाला एवं व्यायाम सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए। राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2004 में विधानसभा चुनाव तथा 2012 में कोकण पदवीधर विधान परिषद चुनाव में उन्होंने भाग लिया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि राजनीति पर सामान्य युवाओं का भी अधिकार है। राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका संजय पाटील वर्ष 2023 से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। यह संस्था 132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाली संस्था है जिसने छत्रपति शाहू महाराज को ‘राजर्षि’ की उपाधि प्रदान की थी। उन्होंने शिर्डी राष्ट्रीय अधिवेशन, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश सहित देश के अनेक राष्ट्रीय अधिवेशनों में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने समाज की एकता, संगठन विस्तार तथा सामाजिक समन्वय पर मार्गदर्शन दिया। वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्होंने ‘कुर्मी जोड़ो अभियान’ की घोषणा कर महाराष्ट्र की ओर से एक नई सामाजिक पहल को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। आज उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महाराष्ट्र प्रदेश, विभागीय, जिला एवं तालुका स्तर की कार्यकारिणियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। महिला महासभा, युवा महासभा, उद्योग महासभा, मीडिया महासभा, साहित्य महासभा, कृषि महासभा सहित विभिन्न प्रकोष्ठ राज्यभर में कार्यरत हैं। समाज की विभिन्न उपजातियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘कुर्मी जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की है, जो सामाजिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। अपने सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा के कार्यों के माध्यम से संजय पाटील ने महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से संजय पाटील को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं समाजसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएं। कुर्मी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक IHRCCO INDIA 8689975743 Post Views: 11 Post navigation *मुंबई में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का स्वर: 19 जुलाई को डॉ. खूबचंद बघेल जयंती का भव्य आयोजन करेंगे मनोज वर्मा (स्वतंत्र)*