छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा को महाराष्ट्र की धरती पर भी मिलेगा सम्मान’ — राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) का बड़ा ऐलान_

*मुंबई, 4 जुलाई 2026।*

छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ आंदोलन के जनक डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती इस बार मुंबई में पूरे जोश के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया), लोककल्याण ग्राहक संरक्षण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं गौ माता सेवा महासंघ के प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़/महाराष्ट्र, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) करेंगे।

*कार्यक्रम का उद्देश्य:*
मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने कहा, “डॉ. खूबचंद बघेल ने जो सपना देखा था एक अलग छत्तीसगढ़ का, जहां किसान, आदिवासी और गरीब का राज हो। तो बघेल जी के विचारों को फिर से जगाना जरूरी है। महाराष्ट्र में रहने वाले छत्तीसगढ़िया समाज को भी उनके बलिदान से जोड़ना है।”

*मुंबई आयोजन की खास बातें:*
*1. तारीख और जगह:* 19 जून 2026 को मुंबई में छत्तीसगढ़िया समाज के साथ मिलकर भव्य जयंती समारोह।
*2. विचार संगोष्ठी:* ‘डॉ. खूबचंद बघेल और आज का छत्तीसगढ़’ विषय पर वक्ताओं की चर्चा।
*3. सम्मान समारोह:* समाजसेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में काम कर रहे मुंबई के छत्तीसगढ़ी मूल के लोगों को ‘बघेल गौरव सम्मान’।
*4. संकल्प यात्रा:* डॉ. बघेल के बताए रास्ते पर चलकर गरीब, किसान और गौ माता की रक्षा का संकल्प।
*5. मुंबई में सुबह से लेकर शाम तक होंगे जगह – जगह विविध कार्यक्रम ‘

*मनोज वर्मा (स्वतंत्र) का बयान:*
“बघेल बबा ने अंग्रेजों से लड़कर हमें आजादी का रास्ता दिखाया। आज हमें उन अफसरों और तंत्र से लड़ना है जो गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर चला रहे हैं। 19 जुलाई सिर्फ जयंती नहीं, आंदोलन की शुरुआत होगी।
*विशेष कार्यक्रम*
” मुंबई में जगह – जगह संगठनों के द्वारा वृक्षारोपण,रक्तदान शिविर,अस्पतालों,अनाथालयों , वृद्धाश्रमों एवं जरूरतमंदों को राशन कपड़ा एवं जरुरत का सामान वितरण किया जाएगा।

IHRCCO INDIA, लोककल्याण ग्राहक संरक्षण संस्था और गौ माता सेवा महासंघ के कार्यकर्ता मुंबई के हर कोने में जयंती का प्रचार कर रहे हैं।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *