अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं :_विधायक इंद्र साव भी बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ भाटापारा:_ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरानी दीवाल के सहारे ही लेंटर डाले जाने की शिकायत पर अस्पताल पहुंचकर विधायक इंद्र साव ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को दो टुक शब्दों में कहा कि अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी पूरा निर्माण कार्य पूरी गुणवता और एस्टीमेट के अनुसार होना चाहिए। विदित हो कि नगर के एक मात्र शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी वाले कक्ष जिसमें सभी एक्सपर्ट डॉक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करते थे,उक्त बिल्डिंग पुरानी जर्जर होने और बारिश का पानी अंदर आने की शिकायत पर उक्त बिल्डिंग को तोड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा था,लेकिन वर्तमान में ठेकेदार द्वारा उक्त ओपीडी कक्ष के अंदर की दीवाल को तोड़े बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था,इस बात की जानकारी क्षेत्र के विधायक इंद्र साव को मिलने पर वे तुरंत अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर कर मौके पर निर्माण एजेंसी आरईएस के अधिकारी को बुलवाकर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य रोकने और पूरा निर्माण कार्य सतह स्थल से नए एस्टीमेट के साथ करने का निर्देश दिया।विधायक साव ने कहा कि आप लोग अस्पताल की बिल्डिंग बना रहे हो,जहा हमेशा मरीजों की और डॉक्टरों की उपस्थिति रहती है,जिसके निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उसको समतल करे पुरानी दिवालो के सहारे उस पर नया निर्माण ना,हो इस बात की जानकारी एस्टीमेट में हो और संबंधित ठेकेदार भी ऐसा ना करे इसकी मानीटरिंग अधिकारी स्वयं करे।गुणविता विहीन कार्य इस क्षेत्र में किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किए जाने की बात विधायक इंद्र साव ने अधिकारियों से कही। फिलहाल विधायक साव की घुड़की का असर अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में देखने को मिल रहा है।निर्माण कार्य रोक दिया गया है ।वही बताया जा रहा है,की उक्त स्थल पर पूरे नए सिरे से नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन भी अधिकारियों ने विधायक को दिया है। Post Views: 103 Post navigation IHRCCO राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 12 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बलौदा बाजार कलेक्टर एवं एस. पी से मुलाकात करें। समाचार मुंबई, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल ,सर्वधर्म अपंग मानव सेवा संघ मुंबई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी, दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति,के संस्थापक/ अध्यक्ष एवं दैनिक समाचार पत्र मुंबई के एस.टाइम्स के प्रधान संपादक , समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मान. मनोज वर्मा (स्वतंत्र) 10 जून 2024 को 4 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे है, श्री स्वतंत्र अपने इस प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों का दौरा करेंगे ,इस दौरान जांजगीर चांपा, कोरबा खरसिया सारंगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, बलोदा बाजार जिले का दौरा करेंगे । मुख्य रूप से 12 जून को बलौदा बाजार जिले में अपना नियुक्ति पत्र के साथ – साथ जिले में हो रहे , अवैध खनन, रेत खनन, सीमेंट से प्लांटों में हो रहे दुर्घटनाओं को दबाने की कोशिश कंपनी प्रबंधन और उच्च अधिकारियों राजनेताओं की मिली भगत ,जिले में अवैध शराब की धडल्ले से हो रहे बिक्री, पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमलों को लेकर , बलौदा बाजार में हुए सेक्स स्कैंडल को दबाने की भरपूर कोशिश करने वालों पर साथ – साथ सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांगों को लेकर बलौदा बाजार एस.पी एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।उसके बात रेस्ट हाउस में मनोज वर्मा स्वतंत्र पत्रकारों को संबोधित कर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे । श्री स्वतंत्र ने बताया कि पत्रकारों के साथ IHRCCO की टीम सभी एक साथ होकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर बलौदा बाजार के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के जिले से आने की संभावना है । *अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार:- जिले में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम कार्यवाही क़र रही है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त सह सचिव श्रीमती आर संगीता के निर्देश के परिपालन में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 22 एवं 23 मई कों मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती (वार्ड 06 ) बलौदा बाजार, थाना – सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के निवासी किरत राम चिमनानी पिता गोपी चंद चिमननी अपने अधिपत्य में एक काले रंग की राजश्री गुटका के थैले में भरी 12 नग बीयर प्रत्येक क्षमता 650 ml कुल 7.8 बल्क लीटर तथा एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव प्रत्येक क्षमता 180 ml कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर , महायोग 15.00 बल्क लीटर रखा हुआ है एवं ग्राम जुड़ा थाना लवन जिला – बलौदा बाजार भाटापारा के धनुष टोंडर अपने अधिपत्य में एक पीले रंग की जरीकेन क्षमता 5 लीटर में भरी 5 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी 20 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक क्षमता 01 लीटर कुल 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा, कुल मात्रा 25 बल्क लीटर धारण एवं विक्रय के लिए रखा है l बताए गए स्थल में पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर , उक्त मदिरा को बरामद किया गया । उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) का उल्लंघन होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में बलौदाबाजार वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक जलेश कुमार सिंह , आबकारी मुख्य आरक्षक लेख राम देशमुख, नगर सैनिक शीतल यादव ,दुर्गा ध्रुव का विशेष योगदान रहा।