*अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार:- जिले में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम कार्यवाही क़र रही है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त सह सचिव श्रीमती आर संगीता के निर्देश के परिपालन में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 22 एवं 23 मई कों मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती (वार्ड 06 ) बलौदा बाजार, थाना – सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के निवासी किरत राम चिमनानी पिता गोपी चंद चिमननी अपने अधिपत्य में एक काले रंग की राजश्री गुटका के थैले में भरी 12 नग बीयर प्रत्येक क्षमता 650 ml कुल 7.8 बल्क लीटर तथा एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव प्रत्येक क्षमता 180 ml कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर , महायोग 15.00 बल्क लीटर रखा हुआ है एवं ग्राम जुड़ा थाना लवन जिला – बलौदा बाजार भाटापारा के धनुष टोंडर अपने अधिपत्य में एक पीले रंग की जरीकेन क्षमता 5 लीटर में भरी 5 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी 20 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक क्षमता 01 लीटर कुल 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा, कुल मात्रा 25 बल्क लीटर धारण एवं विक्रय के लिए रखा है l बताए गए स्थल में पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर , उक्त मदिरा को बरामद किया गया । उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) का उल्लंघन होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में बलौदाबाजार वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक जलेश कुमार सिंह , आबकारी मुख्य आरक्षक लेख राम देशमुख, नगर सैनिक शीतल यादव ,दुर्गा ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

*अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही*
मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

बलौदाबाजार:-
जिले में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम कार्यवाही क़र रही है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त सह सचिव श्रीमती आर संगीता के निर्देश के परिपालन में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ जिला बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 22 एवं 23 मई कों मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती (वार्ड 06 ) बलौदा बाजार, थाना – सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के निवासी किरत राम चिमनानी पिता गोपी चंद चिमननी अपने अधिपत्य में एक काले रंग की राजश्री गुटका के थैले में भरी 12 नग बीयर प्रत्येक क्षमता 650 ml कुल 7.8 बल्क लीटर तथा एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरी 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव प्रत्येक क्षमता 180 ml कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर , महायोग 15.00 बल्क लीटर रखा हुआ है एवं ग्राम जुड़ा थाना लवन जिला – बलौदा बाजार भाटापारा के धनुष टोंडर अपने अधिपत्य में एक पीले रंग की जरीकेन क्षमता 5 लीटर में भरी 5 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी 20 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक क्षमता 01 लीटर कुल 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ मदिरा, कुल मात्रा 25 बल्क लीटर धारण एवं विक्रय के लिए रखा है l बताए गए स्थल में पहुंचकर विधिवत तलाशी लेने पर , उक्त मदिरा को बरामद किया गया । उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) का उल्लंघन होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में बलौदाबाजार वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक जलेश कुमार सिंह , आबकारी मुख्य आरक्षक लेख राम देशमुख, नगर सैनिक शीतल यादव ,दुर्गा ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed