अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं :_विधायक इंद्र साव बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ भाटापारा:_ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरानी दीवाल के सहारे ही लेंटर डाले जाने की शिकायत पर अस्पताल पहुंचकर विधायक इंद्र साव ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को दो टुक शब्दों में कहा कि अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी पूरा निर्माण कार्य पूरी गुणवता और एस्टीमेट के अनुसार होना चाहिए। विदित हो कि नगर के एक मात्र शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी वाले कक्ष जिसमें सभी एक्सपर्ट डॉक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करते थे,उक्त बिल्डिंग पुरानी जर्जर होने और बारिश का पानी अंदर आने की शिकायत पर उक्त बिल्डिंग को तोड़कर नए सिरे से बनाया जा रहा था,लेकिन वर्तमान में ठेकेदार द्वारा उक्त ओपीडी कक्ष के अंदर की दीवाल को तोड़े बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था,इस बात की जानकारी क्षेत्र के विधायक इंद्र साव को मिलने पर वे तुरंत अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर कर मौके पर निर्माण एजेंसी आरईएस के अधिकारी को बुलवाकर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य रोकने और पूरा निर्माण कार्य सतह स्थल से नए एस्टीमेट के साथ करने का निर्देश दिया।विधायक साव ने कहा कि आप लोग अस्पताल की बिल्डिंग बना रहे हो,जहा हमेशा मरीजों की और डॉक्टरों की उपस्थिति रहती है,जिसके निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उसको समतल करे पुरानी दिवालो के सहारे उस पर नया निर्माण ना,हो इस बात की जानकारी एस्टीमेट में हो और संबंधित ठेकेदार भी ऐसा ना करे इसकी मानीटरिंग अधिकारी स्वयं करे।गुणविता विहीन कार्य इस क्षेत्र में किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किए जाने की बात विधायक इंद्र साव ने अधिकारियों से कही। फिलहाल विधायक साव की घुड़की का असर अस्पताल बिल्डिंग निर्माण में देखने को मिल रहा है।निर्माण कार्य रोक दिया गया है ।वही बताया जा रहा है,की उक्त स्थल पर पूरे नए सिरे से नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन भी अधिकारियों ने विधायक को दिया है। Post Views: 177 Post navigation श्री गुरूजी सेवा समिति के तत्वावधान में नारद जंयती कार्यक्रम सम्पन्न मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में आज श्री गुरूजी सेवा समिति के तत्वावधान में नारद जंयती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम समिति के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनारायण केशरवानी, मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार चैंनल इंडिया, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण पटेल पत्रकार दैनिक भास्कर, विशिष्ट अतिथि गणेश देवांगन तथा मुख्य वक्ता समिति के सचिव शालीन साहू द्वार भारत माता एवं देवर्षि नारद जी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके उपरांत अतिथि का परिचय एवं स्वागत कर। उपस्थित पत्रकार बन्धुओं कि श्री फल एवं देवर्षि नारद जी का चित्र भेट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा, सत्यनारायण पटेल तथा शालीन साहू ने आदि पत्रकार देवर्षि नारद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रामकुमार देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन रामचंद्र सचदेव ने किया। इस अवसर पर पत्रकार युगल किशोर तिवारी, शत्रुहन लाल सोनवानी, अमृत लाल साहू साधना न्यूज़ चैनल तथा सुश्री सरिता ध्रुव रफ्तार मिडिया न्यूज़ चैनल के साथ ही गणमान्य नागरिक प्रकाश तिवारी, एस कुणाल नायडू, अभिषेक मिश्रा, अवधेश उपाध्याय, सागर नामदेव, मुकेश भोई आदि उपस्थित रहे। *जिला ब्यूरो * सुनील साहू जांजगीर-चांपा पुलिस *दिनांक 24.05.2024* *⏺️07 दिवस के भीतर 48 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पायें जाने पर वाहन चालको के विरूद्ध धारा 185 मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मोटर वाहन को जप्त किया गया।* *⏺️वाहन चालको को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जिसमें वाहन चालको से न्यूनतम 10-10 हजार रूपया का अर्थ दण्ड से दण्डित किया जा रहा है।* *⏺️ 07 दिवस के भीतर जिले में 865 वाहन चालको के द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने पायें जाने से वाहन चलाको के विरूद्ध मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत विधवत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।* *⏺️वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने पायें जाने पर 04 वाहन चालाको के विरूद्ध मोटर अधिनियम के संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।* *⏺️ जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इसके बचाव के लिए जिला पुलिस जांजगीर का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी* ⏩ *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के निर्देशन में जिले में *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए* शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् लगातार कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17.05.2024 से 23.05.2024 तक अभियान चलाया गया था जिसमें जिले के थाना/चौकियों क्षेत्र में सघन चेकिंग किया गया जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, बिना लायसेंस के वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना एवं अन्य मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में 07 दिवस के भीतर कुल 865 वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। तथा 48 वाहन चालको के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पायें जाने से वाहनो को जप्ती कार्यावाही की जाकर मोटर अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, एवं 04 माल वाहक गाड़ियो में सवारी बैठाने वालो वाहन चलाको के विरूद्ध मोटर अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। ⏩जिला पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नही चलाने एवं मालवाहक गाड़ी में सवारी नही बैठाने के संबंध में तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगो को समझाइस दी जा रही है।