*पौने दर्जन सटोरिये पकड़ाए लेकिन खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ खाली* बलौदाबाजार:- मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जिले में सट्टा मटका से एक का नब्बे बनाने का खेल बड़े पैमाने मे चलना किसी से छुपा नहीं है। जिसकी उच्च अधिकारीयों से शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही तो करती है लेकिन कार्रवाही केवल छोटे सटोरियों तक सीमित रह जाता है तथा पुलिस बड़े सटोरियों पर कार्यवाही से बचती नजर आ रही है। यह बात हम नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट के विरुद्ध की गई कार्यवाही ही कह रही है। दरअसल उच्च अधिकारी के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार द्वारा अलग-अलग मामलों में नौ सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया तथा उक्त कार्रवाही कों बड़ा आकड़ा बताते हुए पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सट्टा खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ पूरी तरह से खाली है । सूत्रों के बताये अनुसार थाने की पुलिस उच्चाधिकारियों के सामने अपनी रुतबा बढ़ाने के लिए कार्यवाही में खाईवालों का अप्रत्यक्ष रुप से सहारा लेती है। क्योंकि उक्त कार्यवाही पर नजर डालें तो पौने दर्जन सटोरियों के पकड़े जाने के बाद भी खाईवालों तक पुलिस की पहुँच न बन पाना पुलिसया कार्रवाही पर कई तरह के सवालिया निशान लगा रही है। गुरुवार कों थाना प्रभारी अजय झाँ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी क़र उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया गया की विशेष अभियान चलाकर बलौदाबाजार क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले 09 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों से पेन, कार्बन, सट्टा पट्टी, मोबाइल 06 नग एवं नगदी रकम ₹57,725 जप्त किया गया है एवं नगदी रकम सहित कुल रूपये 1,03,225 का मशरूका जप्त किया गया है।आरोपियों कों पाहंदा रोड बलौदाबाजार आरोपी के किराना दुकान के पास चौरा मे, ग्राम रसेडी मे आरोपी के किराना दुकान, भैंसापसरा बलौदाबाजार मे आरोपी के घर के सामने मे, यदु खम्हरिया, ग्राम लटुवा मे आरोपी के शटर वाले घर कमरा, ग्राम मोहतरा बजरंग चौक के पास, जनपद तिराहा के पास आरोपी के फल ठेला में, जनपद कार्यालय बलौदाबाजार के सामने आरोपी का सब्जी दुकान में सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 04 क जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तरा कुमार पिता कपुर दास रात्रे,दुलारू निषाद पिता बाबूलाल निषाद,लेमन प्रसाद पिता परस राम देवांगन,पवन टण्डन पिता प्रभुराम टण्डन, ईतवारी राम जांगडे पिता स्व. लेडगाराम जांगडे,राजू ध्रुव पिता शंकर लाल ध्रुव, खेलचंद यादव पिता पहर सिंह यादव,बालकिशन धृतलहरे पिता स्व. नाथू धृतलहरे तथा राजू साहू पिता लेखराम साहू है। जिले के उच्चाधिकारियों की डांट-फटकार के बाद थाने के द्वारा तो सट्टा और जुआ के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, लेकिन यह कार्यवाही सिर्फ कागजी खानापूर्ति में सिमट कर रह जाती है। कहने के लिए सट्टा और जुआ में कार्यवाही का आंकड़ा बढ़ जाता है। लेकिन परदे के पीछे से इस कार्य को खुलेआम तरीके से अंजाम देने वाले बिग बॉस खाईवाल पुलिस कार्रवाही से कोशो दूर स्वतंत्र घूमते नजर आतें है। Post Views: 58 Post navigation *डायरिया के मरीजों से मिलने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचे विधायक संदीप साहू….मरीजों से हाल चाल पूछ डॉक्टर को बेहतर ईलाज करने दिए निर्देश….* *विधायक ने लोगों से किया अपील गर्मी अधिक खान पान का रखें विशेष ख्याल* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ पलारी। पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायरिया से पीड़ित भर्ती मरीजों को देखने बीते कल देर रात अस्पताल पहुंचकर कसडोल विधायक संदीप साहू ने सभी वार्डों में मरीजों और उनके परिजनों से बात किया और हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों के परिजनों से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि बेहतर उपचार होगा और किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। वही उन्होंने डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाप को साथ लेकर एक-एक मरीजों का स्वास्थ हिस्ट्री पूछा और मरीजों से उपचार को लेकर जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर और नर्स से कहा कि – डायरिया के मरीज का उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। एक – एक मरीजों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें। मरीजों को जिस भी दवाई की जरूरत है वो सब अस्पताल से उपलब्ध कराए ।गांव से भी लगातार मरीज आ रहे है तो वहाँ निगरानी रखकर इन्हे गांव में ही खत्म करने की व्यवस्था करें। वही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात किया तो लोगो ने विधायक को बताया कि शादी में देर रात भोजन करना और धूप में खाली पेट रहने एवं बर्फ वाला ठंडा पानी, बर्फ का गोला खाने से तबीयत बिगड़ी है। जिसके बाद अस्पताल में है। विधायक साहू ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि गर्मी तेज है शादी- ब्याह का सीजन भी है तो लोग अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें। खान पान में ध्यान दे धूप और गर्मी से बचे क्योंकि बीमारी का ईलाज़ से ज्यादा उसके बचाव की जरूरत है। उन्होंने मरीजों के परिजनों से कहा कि बर्फ गोला और बर्फ वाली पानी पीने से बचे और ताजा एवं गर्म भोजन खाए, गर्म पानी पीए ताकि स्वास्थ खराब न हो। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के उपाध्यक्ष रोहित साहू उपस्थित रहें। यह जानकारी निज सचिव मनीष साहू ने दी। रविंद्र देवांगन-संवाददाता जिला शक्ति छत्तीसगढ़। मो नंबर 7566406755 *लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* *मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेशन प्रभारी को दिया गया प्रशिक्षण* *प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मतगणना दिवस को तालमेल के साथ कार्य करने किया गया प्रोत्साहित* सक्ती 24 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और टेबुलेशन प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही मास्टर ट्रेनर तथा संबंधित अधिकारी से उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। इस दौरान सक्ती एआरओ श्री के एस पैकरा , चंद्रपुर एआरओ श्री बालेश्वर राम , जैजैपुर एआरओ श्री रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, टेबुलेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।