रविंद्र देवांगन-संवाददाता जिला शक्ति छत्तीसगढ़। मो नंबर 7566406755 *लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* *मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेशन प्रभारी को दिया गया प्रशिक्षण* *प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मतगणना दिवस को तालमेल के साथ कार्य करने किया गया प्रोत्साहित* सक्ती 24 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और टेबुलेशन प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही मास्टर ट्रेनर तथा संबंधित अधिकारी से उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। इस दौरान सक्ती एआरओ श्री के एस पैकरा , चंद्रपुर एआरओ श्री बालेश्वर राम , जैजैपुर एआरओ श्री रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, टेबुलेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post Views: 125 Post navigation *पौने दर्जन सटोरिये पकड़ाए लेकिन खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ खाली* बलौदाबाजार:- मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ जिले में सट्टा मटका से एक का नब्बे बनाने का खेल बड़े पैमाने मे चलना किसी से छुपा नहीं है। जिसकी उच्च अधिकारीयों से शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही तो करती है लेकिन कार्रवाही केवल छोटे सटोरियों तक सीमित रह जाता है तथा पुलिस बड़े सटोरियों पर कार्यवाही से बचती नजर आ रही है। यह बात हम नहीं बल्कि पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट के विरुद्ध की गई कार्यवाही ही कह रही है। दरअसल उच्च अधिकारी के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार द्वारा अलग-अलग मामलों में नौ सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया तथा उक्त कार्रवाही कों बड़ा आकड़ा बताते हुए पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सट्टा खाईवाल के नाम पर पुलिस का हाथ पूरी तरह से खाली है । सूत्रों के बताये अनुसार थाने की पुलिस उच्चाधिकारियों के सामने अपनी रुतबा बढ़ाने के लिए कार्यवाही में खाईवालों का अप्रत्यक्ष रुप से सहारा लेती है। क्योंकि उक्त कार्यवाही पर नजर डालें तो पौने दर्जन सटोरियों के पकड़े जाने के बाद भी खाईवालों तक पुलिस की पहुँच न बन पाना पुलिसया कार्रवाही पर कई तरह के सवालिया निशान लगा रही है। गुरुवार कों थाना प्रभारी अजय झाँ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी क़र उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया गया की विशेष अभियान चलाकर बलौदाबाजार क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले 09 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों से पेन, कार्बन, सट्टा पट्टी, मोबाइल 06 नग एवं नगदी रकम ₹57,725 जप्त किया गया है एवं नगदी रकम सहित कुल रूपये 1,03,225 का मशरूका जप्त किया गया है।आरोपियों कों पाहंदा रोड बलौदाबाजार आरोपी के किराना दुकान के पास चौरा मे, ग्राम रसेडी मे आरोपी के किराना दुकान, भैंसापसरा बलौदाबाजार मे आरोपी के घर के सामने मे, यदु खम्हरिया, ग्राम लटुवा मे आरोपी के शटर वाले घर कमरा, ग्राम मोहतरा बजरंग चौक के पास, जनपद तिराहा के पास आरोपी के फल ठेला में, जनपद कार्यालय बलौदाबाजार के सामने आरोपी का सब्जी दुकान में सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 04 क जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तरा कुमार पिता कपुर दास रात्रे,दुलारू निषाद पिता बाबूलाल निषाद,लेमन प्रसाद पिता परस राम देवांगन,पवन टण्डन पिता प्रभुराम टण्डन, ईतवारी राम जांगडे पिता स्व. लेडगाराम जांगडे,राजू ध्रुव पिता शंकर लाल ध्रुव, खेलचंद यादव पिता पहर सिंह यादव,बालकिशन धृतलहरे पिता स्व. नाथू धृतलहरे तथा राजू साहू पिता लेखराम साहू है। जिले के उच्चाधिकारियों की डांट-फटकार के बाद थाने के द्वारा तो सट्टा और जुआ के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, लेकिन यह कार्यवाही सिर्फ कागजी खानापूर्ति में सिमट कर रह जाती है। कहने के लिए सट्टा और जुआ में कार्यवाही का आंकड़ा बढ़ जाता है। लेकिन परदे के पीछे से इस कार्य को खुलेआम तरीके से अंजाम देने वाले बिग बॉस खाईवाल पुलिस कार्रवाही से कोशो दूर स्वतंत्र घूमते नजर आतें है। *पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील की* कोंडागांव बौद्ध चैत्र भूमि ग्राम पंचायत भोगांपाल विकासखंड फसगांव जिला कोंडागांव व नारायणपुर,कांकेर तिनो जिले पर सिमा पर स्थित है।भोंगापाल बौद्ध क्षेत्र भूमि मेला की तरह कार्यक्रम आयोजित कीजिए है। भोंगापाल बौद्ध समिति व नारायणपुर बौद्ध समाज समिति के मार्गदर्शन पर बौद्ध मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश बौद्ध महासभा के संरक्षक महादेव कवरे, और विशेष अतिथि झाड़ुराम सलाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, रूपचंद सलाम, कमलजीत आहूजा सिख समाज जिला अध्यक्ष,और बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे अतिथियों को आदिवासी वेशभूषा में निरर्थक दल के द्वारा स्वागत किया गया।जिसमें ज्ञानबोधी भंते और अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष परित्राण पाठ कर पंचशीलों झंडा रोहण किया गया और उपसीका उपासको के द्वारा खीर दान भोजन दान कराया गया। वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में उद्बोधन आयोजित की गई अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि भारत देश में हर वर्ग के निवासरत हर धर्म के लोग भी निवासरत हैं जो हमारे धर्म के के प्रति आस्था है और अलग-अलग मानने वाले भी है।बुद्ध धर्म इसाई धर्म मुस्लिम धर्म से पहले का बुद्ध मीय धर्म था। और नारायणपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध चैत भूमि भोंगापल में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा है ।छठवीं शताब्दी में यहां आना यह बताता है कि बस्तर संभाग बौद्धिक विचारधारा से रहा होगा बुद्ध विचरण कर रहे थे तब बुद्ध के शीश भी विचारण रहे होंगे तभी बुद्ध का चरण इस मार्ग से गुजरे होंगे ऐसा हम सब अनुमान लगा रहे हैं। और छठवीं शताब्दी में बौद्ध बिच्छू के द्वारा और यहां पर आना जाना रह है।बौद्ध चैत ग्रिह का निर्माण करना यह बताता है कि निश्चित रूप से बौद्ध काल में या बस्तर संभाग भी बौद्धिक विचारों से अभी बहुत रहा होगा भलीभूत रहा होगा यहां पर भी बौद्ध धर्म की बड़ी विचारधारा उनके विचार यहां पहले होंगे उनके बुद्ध के संदेश को मानने वाले लोग भी उसे कल में यहां रहे होंगे और इसके कारण यह क्षेत्र विकसित हुआ यहां पर शिक्षा का ध्यान का जिसे आधुनिक समय में हम लोग विपश्यना के रूप में भी जानते हैं निश्चित रूप से यह बौद्ध काल का बड़ा ध्यान केंद्र भी रहा होगा ऐसा हमको लगता है। पुरातत्व और संस्कृति विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।सन 1990/ 91 में जब इसका उत्खनन हुआ उसके बाद से लगातार बौद्ध धर्म के विचारक बौद्ध धर्म को मानने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्था के दो यहां पर आए हैं भारत देश में भी कथन वर्तमान की मानने वाले लोग इतिहासकार साहित्यकार यहां पर आए हैं। और उन्होंने इस होगा पल की पावन धरा जिसे हम सब बाते भूमि के नाम से भी जानते हैं यहां पर आकर उन्होंने इसका इसको देखा इसको जाना है हम छत्तीसगढ़ सरकार से भी या अनुरोध करते हैं भारतीय अनुरोध करते हैं कि वह इस ऐसे ऐतिहासिक पुरातात्विक जगह को उसका और ज्यादा विकास करें यहां पर इसका एक अच्छी बाउंड्री वॉल करें यहां पर शिक्षा के केंद्र के रूप में इसको डेवलप करें यहां पर ध्यान केंद्र शिक्षा केंद्र यहां पर इसकी स्थापना होना चाहिए और साथ ही साथ यहां की आवागमन को यहां पर जानेके लिए सड़कों का निर्माण करें ताकि विश्व में बुद्ध को मानने वाले दोस्त लोग यहां पर आ सके हमें गर्व होता है किस देश के प्रधानमंत्री जब विदेश में जाते हैं तो बड़े गर्व से वह कहते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं बुद्ध का संदेश सदैव उसकी महत्व बरकरार रहेगी बुद्ध के संदेशों को हमेशा उतना ही महत्व मिलेगा जितना पुरातन काल में मिला है बुद्ध के काल में और बुद्ध के कल के बाद भी बुद्ध के संदेश और उनके मैतरी करुना का संदेश वह लोगों को देते रहे। इस कार्यक्रम में भंते ज्ञानबोधी, अनिल खोबरागड़े बुद्ध समिति अध्यक्ष, मनोज बागडे,उमेश रावत, मनीष ठावरे, नवीन महाजन, प्रमोद डोंगरे, गौतम रंगारी, कमलजीत आहूजा, पंकज, अमित कुमार कंबोले, ग्राम भोंगापाल के बौद्ध समिति अध्यक्ष फूल सिंह कोर्राम संतोष सलाम, रसोराम नाग, एवं बाबा साहेब सेवा संस्था के मुख्य सलाहकार पी पी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, पुष्कर सिंह मांडवी,भुवन लाल मार्कंडेय, रमेश, पंचूराम ध्रुव, वह ग्रामवासी व उपासक उपाशीका उपस्थित रहे।