*पुरुषोत्तम डहरे जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़* *भोंगापाल बौद्ध चैत भूमि पर 2587 व बोद्ध जयंती धूमधाम से मनाया* *शिक्षा का ध्यान केंद्र और सड़क मार्ग सुधारने की छत्तीसगढ़ शासन को अपील की* कोंडागांव बौद्ध चैत्र भूमि ग्राम पंचायत भोगांपाल विकासखंड फसगांव जिला कोंडागांव व नारायणपुर,कांकेर तिनो जिले पर सिमा पर स्थित है।भोंगापाल बौद्ध क्षेत्र भूमि मेला की तरह कार्यक्रम आयोजित कीजिए है। भोंगापाल बौद्ध समिति व नारायणपुर बौद्ध समाज समिति के मार्गदर्शन पर बौद्ध मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश बौद्ध महासभा के संरक्षक महादेव कवरे, और विशेष अतिथि झाड़ुराम सलाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, रूपचंद सलाम, कमलजीत आहूजा सिख समाज जिला अध्यक्ष,और बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद थे अतिथियों को आदिवासी वेशभूषा में निरर्थक दल के द्वारा स्वागत किया गया।जिसमें ज्ञानबोधी भंते और अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष परित्राण पाठ कर पंचशीलों झंडा रोहण किया गया और उपसीका उपासको के द्वारा खीर दान भोजन दान कराया गया। वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम में उद्बोधन आयोजित की गई अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि भारत देश में हर वर्ग के निवासरत हर धर्म के लोग भी निवासरत हैं जो हमारे धर्म के के प्रति आस्था है और अलग-अलग मानने वाले भी है।बुद्ध धर्म इसाई धर्म मुस्लिम धर्म से पहले का बुद्ध मीय धर्म था। और नारायणपुर बौद्ध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बौद्ध चैत भूमि भोंगापल में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा है ।छठवीं शताब्दी में यहां आना यह बताता है कि बस्तर संभाग बौद्धिक विचारधारा से रहा होगा बुद्ध विचरण कर रहे थे तब बुद्ध के शीश भी विचारण रहे होंगे तभी बुद्ध का चरण इस मार्ग से गुजरे होंगे ऐसा हम सब अनुमान लगा रहे हैं। और छठवीं शताब्दी में बौद्ध बिच्छू के द्वारा और यहां पर आना जाना रह है।बौद्ध चैत ग्रिह का निर्माण करना यह बताता है कि निश्चित रूप से बौद्ध काल में या बस्तर संभाग भी बौद्धिक विचारों से अभी बहुत रहा होगा भलीभूत रहा होगा यहां पर भी बौद्ध धर्म की बड़ी विचारधारा उनके विचार यहां पहले होंगे उनके बुद्ध के संदेश को मानने वाले लोग भी उसे कल में यहां रहे होंगे और इसके कारण यह क्षेत्र विकसित हुआ यहां पर शिक्षा का ध्यान का जिसे आधुनिक समय में हम लोग विपश्यना के रूप में भी जानते हैं निश्चित रूप से यह बौद्ध काल का बड़ा ध्यान केंद्र भी रहा होगा ऐसा हमको लगता है। पुरातत्व और संस्कृति विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।सन 1990/ 91 में जब इसका उत्खनन हुआ उसके बाद से लगातार बौद्ध धर्म के विचारक बौद्ध धर्म को मानने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्था के दो यहां पर आए हैं भारत देश में भी कथन वर्तमान की मानने वाले लोग इतिहासकार साहित्यकार यहां पर आए हैं। और उन्होंने इस होगा पल की पावन धरा जिसे हम सब बाते भूमि के नाम से भी जानते हैं यहां पर आकर उन्होंने इसका इसको देखा इसको जाना है हम छत्तीसगढ़ सरकार से भी या अनुरोध करते हैं भारतीय अनुरोध करते हैं कि वह इस ऐसे ऐतिहासिक पुरातात्विक जगह को उसका और ज्यादा विकास करें यहां पर इसका एक अच्छी बाउंड्री वॉल करें यहां पर शिक्षा के केंद्र के रूप में इसको डेवलप करें यहां पर ध्यान केंद्र शिक्षा केंद्र यहां पर इसकी स्थापना होना चाहिए और साथ ही साथ यहां की आवागमन को यहां पर जानेके लिए सड़कों का निर्माण करें ताकि विश्व में बुद्ध को मानने वाले दोस्त लोग यहां पर आ सके हमें गर्व होता है किस देश के प्रधानमंत्री जब विदेश में जाते हैं तो बड़े गर्व से वह कहते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं बुद्ध का संदेश सदैव उसकी महत्व बरकरार रहेगी बुद्ध के संदेशों को हमेशा उतना ही महत्व मिलेगा जितना पुरातन काल में मिला है बुद्ध के काल में और बुद्ध के कल के बाद भी बुद्ध के संदेश और उनके मैतरी करुना का संदेश वह लोगों को देते रहे। इस कार्यक्रम में भंते ज्ञानबोधी, अनिल खोबरागड़े बुद्ध समिति अध्यक्ष, मनोज बागडे,उमेश रावत, मनीष ठावरे, नवीन महाजन, प्रमोद डोंगरे, गौतम रंगारी, कमलजीत आहूजा, पंकज, अमित कुमार कंबोले, ग्राम भोंगापाल के बौद्ध समिति अध्यक्ष फूल सिंह कोर्राम संतोष सलाम, रसोराम नाग, एवं बाबा साहेब सेवा संस्था के मुख्य सलाहकार पी पी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, रमेश पोयाम, पुष्कर सिंह मांडवी,भुवन लाल मार्कंडेय, रमेश, पंचूराम ध्रुव, वह ग्रामवासी व उपासक उपाशीका उपस्थित रहे। Post Views: 262 Post navigation रविंद्र देवांगन-संवाददाता जिला शक्ति छत्तीसगढ़। मो नंबर 7566406755 *लोकसभा निर्वाचन 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* *मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेशन प्रभारी को दिया गया प्रशिक्षण* *प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मतगणना दिवस को तालमेल के साथ कार्य करने किया गया प्रोत्साहित* सक्ती 24 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और टेबुलेशन प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही मास्टर ट्रेनर तथा संबंधित अधिकारी से उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। इस दौरान सक्ती एआरओ श्री के एस पैकरा , चंद्रपुर एआरओ श्री बालेश्वर राम , जैजैपुर एआरओ श्री रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, टेबुलेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल गांवों में बढ़ती तापमान व लू से बचने के लिए रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज व कंद-मूल से अलग-अलग खाद्य व पेय पदार्थ बनाकर खिलाया व गर्मी मे फायदा बतलाया गया जिससे लोग मोटा अनाज को अपने व्यवहार में ला सके एवं खरीफ सीजन के लिए फसल व बीज का चयन हेतु अभ्यास किया गया।संस्था प्रमुख जाफर जी द्वारा लू से बचने के लिए सावधानी बरतने लिए कहा गया कि अधिक से अधिक पानी पिना, मोटा अनाज से बना हुआ पेय पदार्थ का सेवन करें, घर से बाहर निकलने पर गमछा व छाता का इस्तेमाल करन, पानी बाटल साथ लेकर चले, धूप में सफर करने के लिए बचे, काम करते वक्त कुछ समय के लिए ब्रेक लेवें।