मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272

जिला बलौदा बाजार भाटापारा

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाली संस्था ग्रीन आर्मी भाटापारा द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इन्द्र साव ने कहा कि वृक्ष हैं तो जीवन है…शुद्ध प्राण वायु के लिए अहम है इनका होना और बचाया जाना। यह तभी संभव होगा जब हम संकल्प लें कि पौध रोपण के साथ संरक्षण और संवर्धन भी करेंगे।

ग्रीन आर्मी की शहर इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक साव ने, न केवल वृक्षों के संवर्धन और संरक्षण को जरूरी बताया बल्कि प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी है।पर्यावरण संवर्धन के लिए आज जल संरक्षण सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि प्लास्टिक का उपयोग न केवल बढ़ रहा है बल्कि वेस्ट का निपटान कठिन हो रहा है।विधायक इन्द्र साव ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में शामिल, ग्रीन आर्मी के समस्त पदाधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई दिया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके उपरांत अतिथि स्वागत की कड़ी में ग्रीन आर्मी के स्थानीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी की नई इकाई को शपथ दिलाई गई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात नए सिरे से कार्य योजना बनाने की घोषणा की। इस मौके पर रायपुर से आए अतिथि ग्रीन आर्मी के प्रदेश संस्थापक अमिताभ दुबे,डॉक्टर हितेश दीवान, तरुण शर्मा, श्रीमती अंजना एस भाटे, श्रीमती सुमन दीवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संस्था के उद्देश्यों को विस्तार से बताया साथ ही पर्यावरण की महत्ता, वृक्षारोपण की आवश्यकता एवं प्रदूषण जैसी परिस्थिति के कारण निवारण पर प्रकाश डाला। हरियाली की महत्ता को विस्तार से रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत मे ग्रीन आर्मी की नई इकाई को शपथ दिलाई गई। जिसमे नई कार्यक्ररिणी के गठन के पश्चात नए सिरे से कार्ययोजना बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन ग्रीन आर्मी अध्यक्ष डॉ. सीमा अवस्थी ने किया। ग्रीन आर्मी के प्रमुख पदाधिकारी अरुण छाबड़ा, राजकुमार मल, वीणा साहू के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से बसंत भृगु, दीपक शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, त्रिलोक सलूजा, नारायण साहू, अशोक यदु, आर.पी. पटेल, सत्यजीत सेन्डे, गिरीश वाढ़ेर,सुधीर मिश्रा,सुनिल दुबे,आलोक मोदी, वीणा साहू, सीमा मल, गौरी भृगु ,गायत्री आडिल, इंद्राणी साहू, कल्याणी साहू सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
प्रथम दस्तक न्यूज छत्तिसगढ़

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।