घटनाएं हुई है तब-तब समाज न्याय के लिए आवाज उठाते रहे है। अब मामला लाखों-लाखों गुरूघासीदास जी के अनुययीओं के आस्था का प्रमुख केन्द्र छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी तक पहुंच चुके है। जो अपने आप में गंभीर घटना है। असामाजिक तत्व एवं जातिवादी मानसिकता के लोग शांति के टापु कहे जाने वाले छ.ग. प्रदेश में सामाजिक सदभाव बिगाडकर अशांति फैलाना चाह रहे है। गुरु अमरदास गुफा गिरौदपुरीधाम में सुनियोजित ढंग से जैतखाम को काटे जाने एवं लोहे की दरवाजा को तोड़ने के घटना की गंभीरता एवं समाज की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था को चोट पहुंचाने की मामले की घटना का सही-सही जांच हो तथा इस घटना में संलिप्त वातविक अपराधियों एवं मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्रि न हो सके। अतः माननीय महोदय जी आपसे निवेदन है कि छ.ग. प्रदेश के सतनामी समाज एवं गुरूघासीदास जी के अनुयायीओं की सही न्याय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अमरदास गुफा महकोनी गिरौदपुरीधाम की घटना का उच्च स्तरीय जांच या CBI जांच कराने की मांग (2) *जिला पंचायत कोंडागांव में अनुसूचित जाति वर्ग से जिला पंचायत सदस्य के लिए पद आरक्षित नहीं है जिसके कारण सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है जिला पंचायत कोंडागांव में जिला पंचायत सदस्य का एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षित करने की मांग* (3 ) श्रीमती बंदा मारकंडे उम्र 85 वर्ष निवासी में रोड कोंडागांव जो विगत चार पीढ़ी से उक्त स्थल पर निवासरत है अपने काबिज भूमि पर सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कार्य कराये जाने पर श्री त्रिलोचन सिंह रोड कोंडागांव के द्वारा अपने पैसे तथा राजनीतिक दबाव बनाकर एक बुजुर्ग विधवा महिला के काबिज भूमि को हड़प्पने के इरादे से स्थानी प्रशासन की कुछ संबंधित लोगों से मिली भगत कर निर्माण कार्य को रोका जा रहा है और श्रीमती बंदा बाई के द्वारा परेशान होकर जिला प्रशासन को समय सीमा की बैठक में इच्छा मृत्यु का भी आवेदन भी किया जा चुका है 15 दिवस पूर्व बंद पड़े निर्माण कार्य को श्रीमती बूंदाबाई के द्वारा पुनः प्रारंभ कराया गया था जिसे फिर से त्रिलोचन सिंह द्वारा निर्माण कार्य को रुकवाया गया निर्माण कार्य को रुकवाने के संबंध में स्थानीय प्रशासन से विनती करने जाते समय बुजुर्ग महिला का दुर्घटना होने से उसे गंभीर चोटे पहुंची है इसकी जांच कर बुजुर्ग महिला का प्रधानमंत्री आवास बनाने की मागं धरना प्रदर्शन के अवसर पर धंसराज टंडन अध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति वर्ग, राधा कृष्ण बंजारे, संरक्षक सतनामी समाज, लखमु राम टंडन संयोजक 100 गवा सतनामी समाज, सानु मार्कण्डेय, जिला अध्यक्ष सतनामी समाज आशाराम मार्कण्डेय संरक्षक, प्रेमसिंग नाग, महासचिव अनुसूचित जाति एमडी बघेल, संरक्षक अनुसूचित जाति लक्ष्मीनाथ लखेश बेर सुरेंद्र बंजारे सोनवानी, सुरेश बघेल चेरकू राम सत्यवंशी जोहन बेर दुर्गा प्रसाद गहीरवार , चंद्रेश चतुर्वेदी, लच्छुराम कोसरे, युएल मार्कण्डेय, हरिश्चंद्र डहरिया, सुनीता जांगड़े, रामेश्वरी बघेल, , जयकिशन मार्कण्डेय, डिकेश मिर्झा, विशाल बंजारे, भुवन लाल मार्कण्डेय, प्रेमराज डहरिया मुकेश मारकंडे गणेश कोसले गोचू चतुर्वेदी सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज सहित सर्व अनुसूचित जाति के लोग शामिल हुए।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।