जिला ब्यूरो सुनील साहू
जांजगीर चाम्पा पुलिस
*दिनांक 08.06.2024*

*⏺️ चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*⏺️ आरोपी द्वारा चोरी के मोटर साइकिल को बेचने के लिए जिला बलौदा बाजार क्षेत्र के थाना भटगांव क्षेत्र में ग्राहक तलास रहा था*

*⏺️ आरोपी रोमी जांगड़े पिता रमेश कुमार जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी भदरा( ऊपर) थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*⏺️ आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 L 8426 एचएफ डीलक्स कीमती 30000/₹ को किया बरामद*

*⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

⏩ प्रार्थी मनोज कुमार कर्ष निवासी बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाटापारा दिनांक 05.06.24 को शिवरीनारायण काम करने आया और अपनी मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स को दुकान के पार्किंग स्थल में खडीकर काम करने दुकान अंदर चला गया काम करने के बाद बाहर आया तो देखा इसकी मोटर साइकिल जहां पर यह खड़ा किया था वहां पर नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ मोटरसाइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन* में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया। तथा *श्री यदूमणि सिदार SDOP चांपा* के मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति रमेश जांगड़े निवासी भदरा थाना पामगढ़ द्वारा जिला बलौदा बाजार क्षेत्र के थाना भटगांव क्षेत्र में मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से चोरी का मोटर साइकिल सीजी 04 एचएल 8426 एचएफ डीलक्स को बरामद किया जाकर किया गया।

⏩ *विवेचना दौरान आरोपी रोमी जांगड़े पिता रमेश कुमार जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 08/06/ 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे आरक्षक सुंदर अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed