CBI जांच की मांग में अड़े सतनामी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर में की तोड़फोड़, कई गाड़ियों , और संयुक्त कार्यालय को इया आग के हवाले।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सोमवार को सतनामी समाज का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया । भारी संख्या में समाज के लोगों ने कलेक्टर दफ्तर और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ करके उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गिरौदपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के करीब हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। किसी ने भी ऐसी घटना की कल्पना नहीं की होगी। अचानक लोगों के बढ़ती भीड़ बढ़ने लगी और प्रशासन के द्वारा लगाए गए बेरीकेट के तोड़ते हुए पुलिस बल पर पथराव एवं पत्रकारों पर भी हमला हुआ वहा पर खड़ी गाड़ियों को भी नही बक्शा गया गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया , हमले में पोलिस कर्मियों के साथ साथ पत्रकारों को की भी काफी चोटें आई ,सरकारी वाहन कार, फायरब्रिगेड की गाड़ियों एवं दो चक्के वाहनों के साथ साथ लोगों ने कलेक्ट्रेट भवन को भी नही छोड़ा फर्नीचर के साथ साथ कंप्यूटर, कागजात सभी को आग के हवाले कर दिया गया । जिला पंचायत कार्यालय में भी आग लगा दी।
आरोप है कि पुलिस ने जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो असली अपराधी नहीं हैं। ऐसा सतनामी समाज ने शासन और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए ।सतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दिया था, लेकिन उसे तोड़ते हुए समाज के लोग अंदर घुस गए। इस दौरान झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। गुस्साए लोगों ने कलेक्टर दफ्तर में आग लगा दिया है। अधिकारियों के गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई । ऐसा घटना अभी तक छत्तीसगढ़ ही नही वरन भारत में नहीं हुआ होगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत / छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति ने इस पर शासन एवं प्रशासन से कहा चूक हुई इस पर मंथन करने की जरूरत है। और इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed