समाचार दिल्ली कार्यालय

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत (IHRCCO, INDIA) के ब्रांड एंबेसडर, चेयरमैन, संस्थापक/ अध्यक्ष, पं. मोहित नवानी जी के निर्देश पर आज दिल्ली स्थित कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में सभी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं प्रभारियों को पंडित मोहित नवानी ने अपने अपने सेल का विस्तार करने के आदेश देते हुए कहा की आचार संहिता और चुनावी दौर खत्म होने के बाद सभी अपनी अपनी टीम का विस्तार जल्द से जल्द करें। इस तर्ज पर राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया सेल मान मनोज वर्मा( स्वतंत्र ) ने जल्द ही कार्यकारणी की घोषणा करने के लिए 17 जून से देश के सभी राज्यों का दौरा कर बहुत जल्द राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने की हलचल तेज कर दी है, देश भर के आधे से ज्यादा प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों का लगभग लगभग पूरी तरह से चयन हो गया है। लिस्ट जारी करना ही बाकी है और उसके बाद आदेश जारी किया जायेगा । प्रदेश अध्यक्ष अपनी कार्यकारणी जल्द ही बनाएंगे, आपको जानकारी दे दें की हमारे संस्थापक / अध्यक्ष नवानी जी मार्च में कई प्रदेशों का दौरा कर चुके है , उनका भी दौरा कार्यक्रम जुलाई भर रहेगा । क्योंकि 11 अगस्त को हरिद्वार में आवश्यक बैठक ,सम्मान समारोह एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमे कई देशों से भी मेहमान एवं सभी राज्यों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे उसकी भी तैयारी जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने बताया की जून के अंत में अंडमान निकोबार, झारखंड, पश्चिम बंगाल , मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार , उड़ीसा का दौरा करेंगे। इससे पहले श्री वर्मा (स्वतंत्र) छत्तीसगढ़ कई जिलों का दौरा करेंगे एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा करेंगे । बता दें की आचार संहिता के पहले मार्च में 60 लोगों की सदस्यता सूची नवानी जी को भेजी जा चुकी है । उसी के तर्ज पर नियुक्ति की जाएगी सभी के काम को देखकर ही नियुक्ति किया जायेगा ,एवं सभी प्रदेशों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।संगठन में जुड़ने के लिये 8689975743 हेल्प लाइन पर कॉल करें।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed