नयी दिल्ली। आगामी 25 जून को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जे पी आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण क्रांति आंदोलन महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे। इनके अलावा प्रमुख आंदोलन कर्मी श्री रघुपति, श्री कुमार अनुपम, पूर्व मंत्री बिहार श्री श्याम रजक, प्रसिद्ध समाजवादी श्री श्याम गंभीर एवं वरिष्ठ गांधीवादी एवं महात्मा गांधी स्मारक ट्रस्ट बाराबंकी के अध्यक्ष श्री राजनाथ जी शर्मा जे पी सेनानी सम्मान से सम्मानित होंगे। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व प्रधानमंत्री प्रोफेसर समदोंग रिनपोछे द्वारा प्रख्यात विचारक श्री रघु ठाकुर, प्रख्यात गायक भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री श्री विमल कुमार जैन, प्रख्यात पत्रकार श्री के विक्रम राव एवं श्री राहुल देव, अखिल भारतीय संत समाज के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह, पूर्व डीजीपी श्री आमोद कंठ, कुलपति सिद्धू कान्हू यूनिवर्सिटी दुमका प्रो० बिमल प्रसाद सिंह एवं कुलपति महात्मा गांधी केन्द्रीय यूनिवर्सिटी श्री संजय श्रीवास्तव, मेजर जनरल श्री अनुज माथुर, रेजिडेंट कमिश्नर जे एण्ड के आई ए एस श्री रश्मि सिंह, निदेशक सेंट्रल काटेज इंडस्ट्री कारपोरेशन श्री मनोज लाल व नरकटिया गंज, बिहार की विधायक श्री रश्मि वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में जे पी अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के सौजन्य से प्रदान किया जायेगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।