________________________ अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वावलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति 2.0” अभियान के तहत आज दिनांक 24.06.2024 को *थाना कोतवाली नगर के सुनहरी नगर कॉलोनी व काशीराम आवासीय कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात के ग्राम नगला केवल तथा लालपुर, थाना बागवाला के ग्राम शेखपुरा तथा भटमई, थाना मारहरा के ग्राम हयातपुर माफी व ग्राम सिरसा बदन, थाना मिरहची के ग्राम दौलतपुर खंगारपुर ग्राम यादगारपुर थाना पिलुआ के ग्राम बरई तथा ग्राम भदवास, थाना सकीट के ग्राम पंचायत सकीट तथा कुल्ला हबीबपुर, थाना मलावन के ग्राम पंचायत मलावन तथा सैदपुर, थाना रिजोर के ग्राम पंचायत रिजौर तथा नगला भजुआ थाना जलेसर के कस्बा जलेसर नगर पालिका तथा सिमराऊ, थाना अवागढ़ के ग्राम पंचायत रुद्रपुर, थाना निधौली कला के कस्बा निधौली तथा गांव मरगायां, थाना सकरौली के ग्राम जरानी कला तथा इसौली, थाना अलीगंज के ग्राम दाऊदगंज तथा नकटई खुर्द, थाना जैथरा के ग्राम धूमरी तथा समोगर, थाना राजा का रामपुर के ग्राम नगला गनू तथा पहरैया, थाना नयागांव के ग्राम अलीपुर तथा अमोघपुर भाटान, थाना जसरथपुर के ग्राम तोसैया तथा ग्राम देवतरा* में गोष्ठी आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं, छात्र एवं छात्राओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित कर उनको जागरूक किया गया, साथ ही गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले लोगों से फीडबैक भी लिया गया। Post Views: 43 Post navigation आप्रेशन जाग्रति फेज – 2 के तहत निषाद पार्टी महिला मोर्चा ने दलित बस्ती में समपन्न कराया कार्यक्रम इंस्पेक्टर डा. सुधीर राघव की पुन: हुई एटा वापसी , तैनाती का इंतजार =================== एटा ! जनपद के कई थानो के पूर्व में प्रभारी निरीक्षक डा. सुधीर राघव की लोकसभा चुनाव समपन्न होने के बाद एटा जिले में पुन: वापसी हुई है ! उन्होने गत दिवस एटा पुलिस लाइन में अपनी आमद करा ली है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें फिलहाल जनपद से बाहर हुई एक गंभीर घटना के खुलासे की अहम जिम्मेदारी सोंपी है ! डा. सुधीर राघव लोकसभा चुनाव से पूर्व ट्रांसफर होकर एसपी कासगंज के निर्देशन में कासगंज सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहते हुऐ पुलिस इंस्पेक्टर का दायित्व बखूबी निभाते रहे , फिर उनका तबादला जनपद मथुरा के लिए हो गया था जहाँ वह एस.पी.के अधीन अपनी सेवाऐं दे रहे थे ! एटा जनपद में हुई उनकी पुन: वापसी के बाद कयास लगाऐ जा रहे हैं कि शीघ्र उनकी सेवाऐं लिऐ जाने के लिए किसी बडे थाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है !