जिला ब्यूरो सुनील साहू
*सुकली में मना शाला प्रवेशोत्सव*

जांजगीर….शासकीय जनपद प्राथमिक शाला सुकली में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत सरपंच भोजराम करियारे के मुख्य आतिथ्य व शाला प्रबंध समिति से भूषण ताम्रकार,हरिदयाल,मुंशी के आतिथ्य में बच्चो को गुलाल टीका के साथ दाखिला दिलवा प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा किया गया। फिर अतिथियों द्वारा बच्चो को मिठाई,चाकलेट के साथ शाला गणवेश,पुस्तक, कॉपी वितरित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच ने कहा शासन द्वारा निशुल्क गणवेश ,पुस्तक दी जा रही है ,जिसका हर कोई लाभ ले और और कोई भी पढ़ाई से वंचित न हो।प्रधान पाठक बोधीराम साहू ने कहा जीनगी ल गढ़े बर,स्कूल आवा पढ़े बर,6 साल के बच्चो को शीघ्र 1ली कक्षा में दाखिला दिलवाए।शासन की महती योजना का आप सभी लाभ ले।पाठ्य पुस्तक गणवेश सभी निः शुल्क प्रदान की जा रही है,बच्चो को पढ़ा लिखाकर शिक्षित बनाए।बच्चा पढ़ेगा तभी आगे बढ़ेगा। प्रवेश उत्सव की खुशियां आप हम सब मिलकर मनाए और घर परिवार में शिक्षा की ज्योति को जलाए। इस दौरान विद्यालयीन स्टाफ श्रीमति रश्मि सिंह,श्रीमति जानकी पटेल,श्रीमति मंजू मरकाम,प्रभा वैष्णव,श्रीमति शारदा राठौर सहित रसोइया व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बोधी राम साहू
प्रधान पाठक
शासकीय जनपद प्राथमिक शाला सुकली

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।