अलीगंज = अलीगंज के ग्राम ईमादपुर मे एन यू जे के तत्वाधान मे सम्पन्न हुआ विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन जिसमे तमाम जनपदो से पत्रकार बंधु उपस्थिति हुए व अपने विचार प्रकट किए।
प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन की शुरुआत प्रमुख समाज सेवी रंजीत कुमार आर्य ने फीता काटकर की,और कहा कि पत्रकारो को किसी से बिना डरे पत्रकारिता करनी होंगी, इन्ही विचारो की श्रृंखला मे वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत यादव ने कहा कि जनपद के पत्रकारो को ग्रामीण के पत्रकारो के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए एवं उनके बुरे बक्त मे भी साथ देना चाहिए।
इसी श्रृंखला मे वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के हिटलर शाही रवेये के कारण आज अख़बार चलाना बहुत ही टेड़ी खीर हो गया, इतने अंकुश लगाए जिनको फॉलो करना लगभग असंभव सा हो गया, तमाम तरह के पुछल्ला लगाकर अख़बार मालिक को पंगु बना रखा है, यहाँ तक कितना स्याही कितना ग्राम का अख़बार का कागज होगा इत्यादि। सामान्य तौर पर मझोले अख़बार मालिकों के लिए ऐसी शर्तो को फॉलो करना असंभव सा हो गया, जिससे मझोले अख़बार खत्म हो जाएगे, और यही सरकार चाहती भी है, क्योंकि छोटे अख़बार ही सरकार की बखिया उधेड़ते हैं जबकि कोरपोरेट घराने के पेपर मोटी मलाई के चक्कर मे सरकार की चापलूसी करते हैं, वही सरकार चाहती भी है।
इसी श्रृंखला मे जनपद फर्रूखाबाद से आए पत्रकार विनय कुमार कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकार समाज का दर्पण होता है, इसलिए पत्रकार की भूमिका समाज के प्रति और भी ज्यादा संबेदनात्मक हो गई है।
इसी क्रम मे तमाम पत्रकारो ने अपने विचार रखे जेथरा से पहुँचे रनवीर गुप्ता ने कहा ग्रामीण पत्रकारो के लिए विशेष सुबिधाए प्रदान करबाने के लिए सतत प्रयास करने होंगे, जिससे ग्रामीण पत्रकारो को कबरेज करने मे कोई कठिनाई न हो।
प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन मे मंच संचालन विशन पाल सिंह चौहान ने किया, उन्होंने भी अपने सम्बोधन मे कहा कि पत्रकारो को उनके कर्तव्य व अधिकारों के लिए लड़ना पड़े तो लड़ेंगे, हमारे जीवन के पेंतीस साल इस मिशन के लिए लगा दिये, इस दौरान हमारे ऊपर भी मुकदमे लिखें गए, लेकिन उससे हम सहमे नहीं बल्कि हमारे अंदर निखार आया, और जोश के साथ अपने पत्रकार साथियो का साथ दिया, इसी क्रम मे उन्होंने जैथरा पत्रकारो पर पुलिस कारवाही के दौरान, पुलिस के खिलाफ व पत्रकारो का साथ दिया तो पुलिस को झुकना पड़ा।
वही लखनऊ से पधारे द्विजेंद्र सिंह शर्मा जो एन यू जे के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि
पत्रकारों के हित में किए गए वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं पत्रकारों के साथ में हो रहे दुर्व्यवहार झूठे मुकदमे लिखना असम्मान करना यह सब बातें सरकार के मूलमंत्र मे समाई हुई हैं, शर्मा ने कहा की पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाएं पत्रकारों के परिवार को संरक्षण दिया जाए पत्रकारों के सुरक्षा कानून अभिलंब से लागू किए जाएं क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है चौथे स्तंभ का गला घोटने का काम कर रही है सरकार, 60 वर्ष से ऊपर मीडिया क्षेत्र में कार्य करने वाले साथियों को पेंशन की व्यवस्था लागू की जाए यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश को छोड़कर के सभी प्रदेशों में लागू हो चुकी है इसको भी अभिलंब से लागू किया जाए उन्होंने कहा कि पत्रकार एक कलमकार है, जिसकी सुरक्षा करना जनपदीय अधिकारियों का कर्तव्य है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोहिनूर संपादक मदन गोपाल शर्मा, विशन पाल चौहान, एपी चौहान, रमन यादव, मोहित यादव, ताहिर खां, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत यादव,अशरफ अली, विपिन सक्सेना, सतेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, रजनेश, प्रदीप यादव, रनवीर गुप्ता, राजीव यादव, गोविंद गुप्ता, सनी शर्मा, शिवम गुप्ता, राधाकृष्ण मिश्र, शिशुपाल सिंह, विकास दुबे, नंदकुमार, अनंत मिश्रा, आदित्य राय, रविन्द्र उर्फ रवि कुमार शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन मे आयोजन कर्ता राजेश कुमार बेद्य ने अपने सभी आगँनतुको का आभार व्यक्त किया और सभी का माला, साल व प्रतीक चिन्ह के तौर पर भगवान राम का प्रोट्रेट भेंट किया।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।