मिथलेश पलारी पलारी थाना पुलिस ने अपने छोटे भाई की हत्या के आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नंदकुमार नशे का आदी था और नशे की हालत में उसने आरोपी की पत्नी के साथ मारपीट की, जो हत्या का मुख्य कारण बना। नंदकुमार अक्सर नशे में घर आता और परिवार के साथ झगड़ा करता था। दिनांक 29.06.2024 को ग्राम रसौटा में दिलीप कुमार ने अपने छोटे भाई नंदकुमार (उम्र 26) की पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दिलीप कुमार ने अपने छोटे भाई की हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि नंदकुमार अक्सर नशे में घर आता और झगड़ा करता था। घटना के दिन भी नंदकुमार शराब पीकर आया और दिलीप की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस पर दिलीप अत्यंत उत्तेजित और आक्रोशित हो गया और घर में रखे पत्थर से नंदकुमार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Post Views: 83 Post navigation ** भाटापारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत** // भाटापारा आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने सौंपा ज्ञापन//