रायगढ़…पिछली दफा मीना बाजार को अनुमति देने के लिए जिला प्रशासन ने तमाम कायदे कानून को ताक पर रख दिया था।मामला हाई कोर्ट तक जा पहुंचा था।इस मर्तबा भी सावित्री नगर में लगने वाले मीना बाजार को लेकर विरोध होना शुरू हो गया है।बता दें की सावित्री नगर के लिए इस बार भी एक मीना बाजार संचालक ने अनुमति मांगी है।लेकिन वहां मीना बाजार लगने के बाद बड़ी आबादी को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए वहां के बाशिंदे इस बार भी सावित्री नगर में मीना बाजार लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।उल्लेखनीय है की संकरी गलियां होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ट्रैफिक की होती है।साथ ही भीड़ ज्यादा हो जाने के बाद किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी होने से पीड़ित की जान जाने का खतरा हरदम बना रहता है।उल्लेखनीय है की रैक प्वाइंट,रेलवे ट्रैक और बोगदा पुलिया होने की वजह से भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है।इसलिए मोहल्लेवासियों ने इस बार भी मीना बाजार का विरोध करने का मन बना लिया है।स्थानीय निवासियों ने बताया की मीना बाजार को जिला प्रशासन शहर से थोड़ा बाहर शिफ्ट कर दे,अगर सावित्री नगर में किसी भी परिस्थिति में मीना बाजार को अनुमति दी गई तो बड़े जन आंदोलन के साथ साथ आमरण अनशन भी किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed