विगत दिनों छत्तीसगढ़ पशुधन विभाग में कार्य करने वाले छग गौ सेवक प्रायवेट कृत्रिम गर्भाधान और मैत्री ने पाटेश्वर धाम के संचालक और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के संरक्षक संत श्री बाल योगेश्वर बालक दासजी महाराज से उनके धाम पाटेश्वर धाम जो जिला बालोद के तहसील डोंडी लोहारा से 18 किलो मीटर की दूरी में पाटेश्वर धाम में जाकर मुलाकात किया छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित गौ माता सेवक ने पाटेश्वर धाम में विभिन्न जिलों से आए जिला बालोद राजनंदगांव रायपुर मुंगेली धमतरी जांजगीर चांप रायगढ़ कोरबा और बेमेतरा के प्रमुख महाराज जी से मुलाकात किया आए हुए सभी जिलों के प्रमुख द्वारा सर्वप्रथम महाराज जी का सम्मान के रूप में गौ माता के स्मृति चिन्ह भेंट किया और पुष्प गुच्छा से सभी ने सम्मान किया गया ।महाराज जी को बैठक में संयुक्त रूप से जानकरी देते हुए संघ के कोषाध्यक्ष श्री प्रेमलाल दिनकर जी जिला मुंगेली के प्रमुख पुष्पकांत शर्मा जी ने बताया कि आज गौ माता की सेवा करने वाले को अभी तक न्याय नहीं मिला नहीं कोई सरकार हमें शुद्ध ले रहे हैं उनके पहले जो भी सरकार थी उन्हें भी अवगत कराने का हम प्रयास किया अब हम सभी थक गए हैं और आपकी शरण पर आए हैं महाराज जी ने सभी की बाते गंभीरता पूर्वक बात को सुना साथ में प्रमुख लोगों ने बताया कि आज कई वर्षों तक कार्य करते आ रहे हैं पर हम लोगो का किसी भी प्रकार का बीमा नही होना जो बड़ी ही चिंता की बात है आज विभाग का सभी प्रकार का कार्य करने के बाद भी हमें अनदेखी किया जाता है हमने सभी सरकारों को बताएं कि अब हम लोगों का एक निश्चित मासिक वेतनमान के साथ शासन में संविलिया हो और जो कार्य आधारित पैसा देते हैं उन्हें बंद किया जाए क्योंकि वह जो कार्य आधारित पैसा है वह मिलने में ही कई महीनो लग जाते हैं इस वजह से परिवार को पालन पोषण करने में समस्या आ रही है । 1999 से यह कार्य हो रहा है और इस कार्यकाल में कई सरकार आई पर किसी ने शोध नहीं लिया । हम लोगो ने कांग्रेस के कार्यकाल में एक माह तक कार्य बंद करके रायपुर के बूढ़ा तालाब में हड़ताल किए पर हड़ताल की जगह में विभाग के कोई मुखिया आए न ही सरकार के कोई प्रतिनिधि आया । जिला रायपुर के प्रमुख चंद्रशेखर सिंह राजपूत जिला रायगढ़ के प्रमुख युवराज चौधरी दोनो ने बताया कि आज विभाग का हर कार्य करते है जिनमें कृत्रिम गर्भाधान करना ( भारतीय नस्ल को बढ़ावा) बधियाकरण टीकाकरण हर ग्राम पंचायत में पशु शिविर लगाना सहयोग करना टैगिंग कार्य करना यहां तक गोठानो में भी जाकर के पूरा सहयोग दिया जा रहा है अगर कहें तो आज प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता कर्मचारी गौ सेवक और मैत्री यह विभाग के प्रमुख तीन अंग है जो शानदार कार्य कर रहे हैं आज कई हमारे साथी कार्य करते हुए भी मृत्यु हो गया है पर उन्हें विभाग की तरफ से ₹1 नहीं मिला नहीं एक कफ़न के लिए एक पैसा मिला अब हम बाबा जी के ही चरणों पर आए हैं और उसे ही न्याय की उम्मीद करते हैं रायपुर जिला रायपुर के प्रमुख चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने बताया कि आज 25 वर्ष करीब हो गया कार्य करते आज हमारे साथियों को हमेशा निराशा ही मिला आज मेरे जैसे कई साथी विभाग से हम अलग हो गए हैं और प्राइवेट रोजी मजदूरी के लिए कार्य करना पड़ रहा है मैं चाहता हूं कि एक बार सच्चे गौ माता की सेवा करने वाले को न्याय मिले में शासन से यही अपेक्षा करता हूं । संत श्रीबालकदास जी महाराज ने कहा कि वास्तव में गोभक्त की बाते को सुना और बड़ी ही पीड़ा हुआ में अतिशीघ्र वर्तमान सरकार से बात करूंगा और जो मुझे मांगपत्र देकर जानकारी दिया उसे माननीय मुख्यमंत्री जी के पास रखूंगा और समाधान के लिए अंतिम प्रयास किया जायेगा । अंत में सभी जिला से आए गौमाता की सेवक ने महाराज जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अभी तक जिनसे भी मिले पर हम लोगो का दुख दर्द को कोई नही समझा पर आज महाराज जी से मिलने से हम सभी को खुशी हुआ।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।