मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

बलौदा बाजार,,, ग्राम पंचायत लटुवा की महिला सरपंच श्रीमती महेश्वरी दीपक साहू पर लाखों रुपए भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसकी जांच के बाद शिकायत सही पाई गई, बलौदा बाजार एस डी एम जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत लटुवा के महिला सरपंच श्रीमती महेश्वरी दीपक साहू को बर्खास्त करते हुए 6माह तक के लिए निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत लटुवा के लगभग 50/55 ग्रामीणों ने बलौदा बाजार के कलेक्टर, एस डी एम के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा को भी ग्राम पंचायत लटुवा के सरपंच, उपसरपंच कुछ पंच के द्वारा सचिव से मिली भगत करके लाखों रुपए शासन के पैसों का भ्रष्टाचार घोटाला करने का आरोप दिनाँक सहित क्रमवार लिखित में देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन किया था जिसको विभिन्न इलेक्ट्रानिक मीडिया, देशबन्धु अखबार, प्रथम दस्तक न्यूज छत्तीसगढ़ वंदनीय अखबार ने प्रकाशित किया गया था।
कुछ ग्रामीणों का तो ये भी कहना है कि ग्राम पंचायत लटुवा के सरपंच श्रीमती महेश्वरी दीपक साहू पर मात्र चार लाख एक हजार रुपए भ्रष्टाचार
जांच रिपोर्ट में आना भी मिलीभगत होने की गंध आ रहा है । शिकायत करने वालो का तो ये भी कहना है कि सिर्फ सरपंच पर ही नहीं बल्कि उपसरपंच कुछ पंच एवं सचिव पर भी कार्यवाही होना था क्योंकि बिना सचिव के मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो नही सकता है ।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed