रायपुर

बलौदा बाजार के विधायक और छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं खेल कूद मंत्री टंक राम वर्मा के शासकीय निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि यंत्रों की विधि-विधान से पूजा की और सभी को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा जी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, समेत अनेकों कार्यकर्ता बंधुओं-बहनों, एवं गणमान्य नागरिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
टंक राम वर्मा ने कहा कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है जो हमारे ग्रामीण जीवन और कृषि की महत्व पूर्णता को दर्शाता है। भाजपा की केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा किसानो की उन्नति और विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी टंक राम वर्मा ने कहा कि किसान और देश वासियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ वासियो के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी हुई है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed