समाचार रायपुर छत्तीसगढ़ । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति, प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल, दानवान ग्रुप फाउंडेशन , के संस्थापक अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) ने छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री मान टंक राम वर्मा जी के शंकर नगर स्थित निवास में मिलकर छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार की ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के तत्वधान में इस वर्ष 2024 में पत्रकार सम्मान समारोह की गतिविधियों से अवगत करवाया और 2024 में संगठन की ओर से प्रथम पुष्प की( पहली अंक) निकालने की रूपरेखा से भी अवगत कराया । जिस पर मंत्री महोदय ने सहमति देते हुए । सफल कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की है इस पर संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज वर्मा स्वतंत्र ने बताया की सभी मंत्रियों के पास इसी सप्ताह में मिलने का टाइम ले लिया गया है सभी मंत्रियों से मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है।इसके लिए पूरे जिले में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसकी लिस्ट बहुत जल्द निकाल दिया जायेगा । और यह भी जानकारी देते हुए मनोज वर्मा स्वतंत्र ने बताया संगठन में जो भी पदाधिकारी 3 माह से सक्रिय नही है उन सभी पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया गया है उनके जगह पर दूसरे पदाधिकारियों की नियुक्ति किया जायेगा जनरल कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति रद्द करने का निर्णय लिया गया है।उनके स्थान पर जल्द ही नियुक्ति करने के आदेश दे दिया गया है। Post Views: 138 Post navigation IHRCCO भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा (स्वतंत्र) मंत्री मान. टंक राम वर्मा जी को उनके निवास स्थान पर हरेली की बधाई एवं शुभ कामनाएं देने पहुंचे। **वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लेखराम सेन की विदाई**