मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ

भाटापारा

नगर साहू समाज भाटापारा के तत्वावधान में एक पवित्र और अनूठा पहल किया गया, जब समाज की महिलाओं ने भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए 1000 राखियां (रक्षासूत्र) बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी। यह पहल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कमला साहू के नेतृत्व में की गई, जिसमें उरी, बरहमुल्ला, राजौरी, अखनूर, पठानकोट, श्रीनगर, लेह लद्दाख, सांबा, और पुंछ बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां भेजी गईं।

इस विशेष आयोजन में गुलाल और पीला चावल भी भेजा गया, जो रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व का प्रतीक हैं। इसके साथ ही महिलाओं ने एक-एक पत्र भेजा, जिसमें भाई-बहन के पवित्र संबंध और वीर जवानों के साहस व वीरता की कविताएं शामिल थीं।

यह पहला अवसर था जब नगर साहू समाज ने इस तरह का कदम उठाया। भाटापारा नगर के साथ लगे परिक्षेत्र की साहू समाज की महिलाओं ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने-अपने तरफ से राखियां देने की शुरुआत की, और जब इन राखियों को संयुक्त रूप से पोस्ट करने के लिए गए, तो उनके चेहरों पर जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह अद्वितीय था। ऐसा लगा मानो आधुनिकता के इस युग में डाक द्वारा एक बहन को अपने भाई को राखी भेजने का अवसर मिला हो।

इस आयोजन की सफलता को देखते हुए, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने यह प्रतिज्ञा की है कि इस प्रकार का रक्षासूत्र बंधन हर वर्ष देश के वीर जवानों और सैनिक भाइयों को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में लिलेश्वरी साहू, कल्याणी साहू, डॉ. इंद्राणी साहू, संध्या साहू, नीरा देवी साहू, डॉ. वीणा साहू, निर्जला साहू, डॉली साहू, कामना साहू, सती साहू, राजलक्ष्मी साहू, उर्वशी साहू, लीना साहू, सरस्वती साहू, सोनकुंवर साहू, कांता साहू, सावित्री साहू, प्रेमिन साहू, और सरोजनी साहू समेत कई अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

यह पहल न केवल सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाती है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और देश की सेवा में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।