*उभरते/नए गायकों को सम्मान का मंच देने वाली एकमात्र संस्था – रफ़ीज़ फैन क्लब मुंबई (RFCM)*

मनोज वर्मा स्वतंत्र नवी मुंबई

*श्री. सुनील नारायण वाडकर*, परिवार में तीसरी संतान। बचपन में उनकी पारिवारिक स्थिति बहुत ख़राब थी। इसलिए, परिवार और पिताजी के सहयोग में उन्होंने 7 साल की उम्र से ही पान-टपरी चलाना शुरू कर दिया, उन्होंने घर-घर दूध पहुँचाना शुरू कर दिया, उन्होंने त्योहारों के दौरान सड़कों पर गेंदे के फूल बेचना शुरू कर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी पाठशाला शिक्षा पूरी करते करते महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार की शिक्षा भी पूरी की और तुरंत नौकरी पर लग गये। लेकिन जीवन में इतनी कड़ी मेहनत करते हुए; उन्हें बचपन से ही गाने का बहुत शौक था। इसलिए, उन्होंने गायन के प्रति अपने जुनून को क़भी खत्म नहीं होने दिया। ‘स्क्रू डाइवर को छोड़ दो और माइक अपने हाथ में पकड़ लो’, यह जुनून उनके अंदर के गायक को इशारा करने लगा। उस समय उन्हें एहसास हुआ कि गायन के प्रति उनके जैसे जुनून रखने वाले कई उभरते गायक हैं; जिनके पास प्रतिभा है लेकिन कोई मंच नहीं है और अन्य आयोजक दर्शकों की कम प्रतिक्रिया, प्रायोजन की कमी के कारण नए गायकों को मौका देने का जोखिम नहीं उठाते हैं।
लेकिन सुनील वाडकरजी ने यह जोखिम उठाने की ठानकर उभरते गायकों को सम्मान का मंच देने के लिए १६ दिसंबर २०१२ को *’रफ़ीज़ फैन क्लब मुंबई'(RFCM)* की स्थापना की और इस संस्था के माध्यम से अब तक उभरते कलाकारों के लिए मुंबई के ८ अलग-अलग थिएटरों में ३० बड़े Grade -1 संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा यह संस्था मुंबई के विभिन्न १२ मॉल्स में सक्रिय है और कई संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर नए गायकों को मंच प्रदान करती है। यह संस्था अब तक 5000 से अधिक उभरते गायकों को मंच प्रदान कर चुकी है।

इन विभिन्न कार्यक्रमों के बीच *’महाराष्ट्र आयडल २०२४”* यह भव्य गायन प्रतियोगिता’ पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से ४ अलग-अलग आयु समूहों (०-१५, १६-३०, ३१-६० औऱ ६१ वर्ष से ऊपर) में आयोजित की गई थी।
इस भव्य गायन प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग ५५० गायक प्रतियोगी शामिल हुये। इस भव्य गायन समापन का समारोह १७ अगस्त २०२४ को, वाशी नवी मुंबई के विष्णुदास भावे सभाग्रह में, सुबह ११ से लेकर शाम ७ बजे तक बड़े पैमाने पर औऱ बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया था। जिसमें कई वरिष्ठ अभिनेता, वरिष्ठ पत्रकार औऱ वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी हाज़री लगाई थी। इस समारोह में महाराष्ट्र की विभिन्न लोक कलाओं की भी प्रस्तुति की गई. इस भव्य दिव्य गायन प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग में ३ विजेताओं के साथ कुल मिलाकर १२ विजेतायें घोषित किए गए। (हम यहां उनकी तस्वीर प्रदर्शित कर रहे हैं)।

*’रफ़ीज़ फैन क्लब मुंबई’ (RFCM)* पिछले १२ वर्षों से उभरते गायकों के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, यह देख *महाराष्ट्र लोककल्याणकारी सेवा संस्था* ने ८ अक्टूबर २०२३ को RFCM के संस्थापक *सुनील वाडकरजी* को राज्य स्तरीय जन रत्न भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी तरह टेलीविजन के मशहूर सिंगिंग रिऍलिटी शो *’इंडियन आइडल’* ने RFCM की मेहनत को पहचानते हुए १९ नवंबर २०२२ को एक एपिसोड में RFCM की टीम को गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया।
*इस RFCM संस्था के मंच से कुछ नए गायक टेलीविजन के विभिन्न रिऍलिटी शो तक पहुँचे हैं जैसे वर्तमान सुपरस्टार सिंगर सीज़न ३ के विजेता अर्थव बख्शी और अन्य – आस्था लोहार, स्वरा बनसोडे, रागिनी शिंदे, सई जोशी आदि।*
पूरे भारत में से अलग अलग राज्य, शहर, गाँव से उभरते/नए गायकों का मुंबई, पुणे, नाशिक आदी सभाग्रह में ग्रेड वन संगीत कार्यक्रम में गाने का सपना पूरा करने उद्देश्य से ऱफीज फैन क्लब मुंबई संस्था *We Rock Mumbai/Pune/Nashik Theatres (RFCM) India!* इस शीर्षक के तहत विभिन्न भव्य संगीत कार्यक्रम परियोजना कार्यन्वित करने जा रही हैं। जिसमें देश के हर उम्र के नये गायक हिस्सा ले सकते हैं. पंजीकरण (Registration) जारी हैं। अधिक जानकारी के लिए आप *9029872613* पर संपर्क कर सकतें हैं। हमारे विभिन्न कार्यक्रमों की झलक के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल- *singer sunil wadkar* पर अवश्य भेंट दे। धन्यवाद!
(वाशी नवी मुंबई रेलवे स्टेशन के बाहर रघुलीला मॉल में इस संस्था का हॉल भी बहुत ही कम दरों पर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ हर कार्यक्रम के लिए उपलब्ध है। जिसका का लाभ हर कोई उठा सकता हैं।)

oplus_0

प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क माता कुंती देवी मीडिया हाउस/8689975743 मनोज वर्मा स्वतंत्र

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed