मनोज वर्मा स्वतंत्र की रिपोर्ट प्रथम दस्तक न्यूज चैनल रायपुर छत्तीसगढ़ डोंगरगांव। पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय में कार्य करने वाले प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, मैत्री और पशुसेवक का शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय गठन पशु चिकित्सालय परिसर में हुआ जिनमे सर्वसम्मति से डोंगरगांव ब्लॉक का अध्यक्ष श्री ओमकार साहू, उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर साहू, सचिव श्री सेवक दास साहू और संरक्षक के रूप में होमप्रकाश साहू को चुने गए। अध्यक्ष साहू ने बताया कि हम लोग पशुधन विकास विभाग का प्रमुख कार्यों में पशुओं में नस्ल सुधार, टीकाकरण, बधियाकरण होता है, जिनमे हम लोगो का कार्य में विशेष योगदान रहता है इनके अलावा विभागीय अन्य गतिविधियों में कार्य करते है और हम लोग लंबे समय से कार्य कर रहे है पर समय में मानदेय नहीं मिलता। हम लोगो की शासन प्रशासन से मांग करते है कि कार्य आधारित मानदेय को बंद करके एक निश्चित मासिक मानदेय दिया जाये जिसने परिवार का भरण पोषण हो सके। बैठक में धर्मेश साहू, गैंदलाल साहू, खोलबहरा राम यदु, गजेंद्र साहू, भुनेश्वर साहू, ललित मेश्राम, पीलू राम साहू ने गठन में भाग लिया और सभी पदाधिकारी को बधाई दिया। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल पर समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। 8689975743 Post Views: 128 Post navigation छत्तीसगढ़ राज्य में गायों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु कार्य प्रणाली संतों एवं गौशाला समितियां को विश्वास में लेकर बनाएं सरकार ,,, 151 परिवारों की पेट पर लात ? क्या नवी मुंबई का कोई जिम्मेदार व्यक्ति है या नहीं???? प्रणिता वाडकर वाशी