धर्म की नगरी ग्राम करमदा मे श्री संकटमोचन सेवा समिति बलोदाबाजार के तत्वाधान में सुंदरकांड पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय मानस गान महोत्सव किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे श्री संकटमोचन सेवा समिति बलोदाबाजार के संरक्षक श्री मति अदिति बघमार जी रही ।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री हनुमान जी महाराज सर्वशक्तिमान होते हुए भी कभी अपने शक्ति अहंकार नहीं किया ।आज के लोग थोड़ा सा पद और पैसा हो जाने पर अपने शक्ति और पद पर गुनगान करते नही थकते ।

 

 

हम सभी को भी श्री हनुमान महाराज से उनके स्वामी श्री राम जी के प्रति भक्ति भाव उनकी उदारता निष्कपट भाव से सेवा का अनुसरण करना चाहिए।आज के नवजवानों को एक संदेश देते हुए कहा कि जितना मोबाइल पर समय देते है अगर आप लोग रामचरित मानस आध्यात्मिक एवं अपने बुजुर्गो साथ ही गुरु को समय देकर अपने जीवन को धन्य करेश्री संकटमोचन हनुमान समिति बलोदाबाजर के प्रेरणास्त्रोत श्री मनी सिंह ठाकुर जी बताया कि पूरे बलोदाबाजार जिला के कोई भी ग्राम में करवाना चाहते है तो हमारी समिति के द्वारा निशुल्क सुंदरकांड पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जाएग|

समिति के संरक्षक श्री मति अदिति बघमार जी अपने करकमलों से श्री रामनाथ सोनी जी श्री रामप्रसाद साहू जी श्री छेदी लाल वर्मा जी श्री घुरवा कुंभकार जी श्री रामुसिंह बघेल जी श्री झड़ी राम बघेल जी श्री अजय परिहार जी श्री संत राम कुंभकार जी श्री रामसिंग ध्रुव जी श्री बंशी बघेल जी श्री मालीकराम वर्मा जी श्री डा नारायण निषाद जी श्री सालिक यादव जी श्री सोहन यदु जी श्री मिथिलेश कुमार वर्मा जी श्री मति रूखमणी वर्मा जी श्री मति सावनबाई बघेल जी श्री मति शांति वर्मा जी श्री मति सुनीति ठाकुर जी श्री मति केजबाई वर्मा जी श्री मति किरण वर्मा जी श्री मति जानकी वर्मा जी श्री मति जयश्री वर्मा जी श्री मति जयंत्री चौहान जी श्री मति कोशिल्या वर्मा जी श्री मति वंदना वर्मा जी श्री मति अंजु दुबे जी श्री मति जानकी साहू जी एवं श्री मति विमला साहू जी को शाल एवं श्रीफल भेंट सम्मान किए|
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शिवकुमार ठाकुर जी ने किया गया।छेदी लाल वर्मा जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed