पुलिस पर मामले में लीपा पोती करने का लगाया आरोप मडियाहु विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे सुरेरी(जौनपुर) सियरही गांव में भदोही जनपद के अनेकपुर से ननिहाल आए 3 वर्षीय आयुष्मान की झोला छाप चिकित्सक के उपचार से बीते 13 सितंबर को मौत हो गई थी। जहां मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने सुरेरी थाने पर चिकित्सक के खिलाफ गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दिया था। परिजनों का आरोप है कि सुरेरी पुलिस चिकित्सक को थाने पर कई घंटो तक बैठाए रखी तत्पश्चात उसको छोड़ भी दिया। जिससे नाराज मृतक के गांव और उसके मामा के गांव के लोगों ने सुरेरी थाने के मुख्य गेट पर पहुंचकर सोमवार के दोपहर बाद जमकर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस पर मामले में लीपा पोती करने का आरोप भी लगाए, वहीं मासूम का उपचार करा रहे उसके मामा का आरोप है कि थाने पर पहुंचने पर थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा द्वारा यह बताया गया कि इसमें विधायक मडियाहू आर के पटेल का बार-बार फोन आ रहा है, चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे ऐसे बताया। प्रथम दस्तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल पर समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 8689975743 Post Views: 127 Post navigation पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्टूबर को होंगे सभी संगठन एक मंच पर, मुंबई से पत्रकार मनोज वर्मा स्वतंत्र भी होंगे शामिल ।होंगे शामिल पत्रकार ओम प्रकाश नाग छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण संगठन के बस्तर मंडल अध्यक्ष बनाए गए । मनोज वर्मा स्वतंत्र