संवाददाता प्रथम दस्तक
सौरभ शर्मा रायपुर
बढ़ाईपारा

रेल राज्य मंत्री, चेयरमैन और संगठन के साथ हुई मैराथन बैठक
रायपुर 8 अक्टूबर। नवरात्र के बीच माल गोदाम के श्रमिकों के लिए खुशखबरी आई है। अब रेल कर्मियों की तरह माल गोदाम के श्रमिकों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भारतीय रेलवे माल गोदम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार के साथ सोमवार की देर शाम वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ओर रेलवे की चेयरमैन शतीश कुमार के साथ मैराथन बैठक चली। यह बैठक शाम को साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक चली। बैठक में रेलवे माल गोदाम श्रमिकों के लिए रेल कर्मी का दर्जा, वेतनमान, पीस रेट तय किए जाने संबंधी अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार हमेशा रेलवे माल गोदाम के श्रमिकों के लिए समर्पित है।
रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की मांगों को जल्द पूरा करके श्रमिकों को रेलकर्मी की तरह दर्जा दिया जायेगा। इस विषय पर नवरात्र के बाद रेल मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के बीच त्रिपक्षीय बैठक होगी। उस बैठक में श्रमिकों के हित में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जो श्रमिकों को लाभान्वित करने वाला होगा। वहीं मनोरंजन कुमार ने बताया कि बैठक के बाद रेलवे के ट्रैफिक कमर्शियल विभाग के साथ बैठक होगी। इसमें रेलवे विभाग के कई अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहेंगे, जो श्रमिकों के हित में अन्य निर्णय लेंगे। नवरात्रि के बाद होने वाली त्रिपक्षीय बैठक में माल गोदाम श्रमिकों के वेतन पर निर्णय ले लिया जायेगा। सरकार का भी प्रयास है कि श्रमिकों के खाते में जल्द से जल्द वेतन जाए। अब इसकी खुशी भी श्रमिकों को जल्द मिलने वाली है। इसके साथ ही आगामी बहुप्रशिक्षित श्रम मंत्री की अध्यक्षता में श्रम मंत्रालय, रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के बीच जो त्रिपक्षीय बैठक होगी, इस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष महोदय के साथ चर्चा हुई है। त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से श्रम मंत्री द्वारा बैठक में प्रस्तावित पीस रेट श्रमिकों को लेकर जो अहम निर्णय की बातें कही है, उसको कार्यन्वित करने के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने एक कमेटी का गठन किया है। संगठन और रेलवे ने यह ठाना है कि भारतीय रेल को चौबीसों घंटा सातों दिन मुनाफा में जाना है और रेलवे माल गोदामों के मजदूरों का हक़ अधिकार दिलाना है। रेल और श्रमिकों को खुशहाल बनाने के लिए यह समर्पित है। इसकी जानकारी भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अध्यक्ष हिम बहादुर सोनार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है।
सौरभ शर्मा संवाददाता
बढ़ाईपारा रायपुर

प्रथम दस्तक PDT न्यूज चैनल एवं पोर्टल
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।