सुकमा -: दिनांक 16 अक्टूबर को सुकमा मे छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक /अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी के आदेश पर संभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश नाग जी ने अपनी टीम के साथ चारो पत्रकार के समर्थन में चार पत्रकार भाईयो को षडयंत्र कर फसाने को लेकर स्थानीय बस स्टैंड मे धरना प्रदर्शन किया गया ताकि हमारे पत्रकार भाईयो को इंसाफ मिल सके और उनकी निशर्त रिहाई हो इस संबंध मे धरना-प्रदर्शन किया गया व रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुये कलेक्टर महोदय को ञापन सौपा गया। इस रैली मे छ:राज्यो से आये पत्रकार बंधु शामिल हुए। ञात हो कि सुकमा जिले मे चार पत्रकार भाईयो को षडयंत्र कर गांजा मामले मे फंसाने के विरोध मे आन्दोलन स्थानीय बस स्टैंड किया गया जिसमे दंतेवाड़ा के प्रतिष्ठित पत्रकार बप्पीराय, शिवेदु त्रिवेदी,व सुकमा जिले के पत्रकार मनीष सिह,और धर्मेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। इस पर श्री ओम प्रकाश नाग जी ने बताया की हम हमारी संगठन छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति की पूरी टीम पत्रकार भाइयों के साथ है और उनकी रिहाई के लिए और पत्रकारों को सोची समझी साजिश के तहत फसाए जाने पर सी . बी. आई. जांच की मांग करते हुए फसाने वाले पर जांच की मांग किया। भामा साहू प्रथम दस्तक PDT न्यूज़ संवाददाता रायपुर Post Views: 146 Post navigation *कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा में धूमधाम से मनाया गया एकादशी राज्याभिषेक राजा मेला* *कोंडागांव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने कचरे मे मिला सैकड़ो उपयोगी सिरिन्ज* *अस्पताल विभाग की बड़ी लापरवाही*