समाचार छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार
संवाददाता देवनाथ वर्मा (दतरेंगी) भाटापारा

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप को बधाई देने उनके निवास बलौदा बाजार पहुंचे समाज के एवं राष्ट्रीय ख्याति (नामी) पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा पीएम (स्वतंत्र) मुंबई महाराष्ट्र राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी IHRCCO भारत , प्रथम दस्तक PDT न्यूज़ चैनल एवं पोर्टल के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं गजेंद्र रथ वर्मा छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं फिल्म राइटर ने बलौदा बाजार पहुंच कर बधाई दी।

इस मौके पर मीडिया और कला जगत से जुड़े स्वजातियों के साथ ही प्रवासी स्वजतियों को लेकर भी गहरी बातचीत हुई, मुंबई के वासी इलाके से पूरे महाराष्ट्र और अब छत्तीसगढ़ में मीडिया समूह का सफल संचालन करने वाले मनोज वर्मा ने प्रवासी स्वजतियों को लेकर कई सुझाव रखे जिन पर आने वाले समय में उपयुक्त निर्णय हो सकते हैं, उन्होंने महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में निवासरत छत्तीसगढ़ के स्वजातीय की टीम बनाने और केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा उसकी मोनिटरिंग के साथ ही समय समय पर प्रवासियों के बीच कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित हो कर उनकी चिंता करने और समाज में उनकी उपयोगिता पर काम करने प्रस्ताव रखा जिसे केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वीकारते हुए स्वागत योग्य सुझाव बताया।

छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री और पत्रकारिता जगत के जानेमाने कलमकार गजेंद्ररथ वर्मा ने भी प्रदेश और देश भर में काम कर रहे अपने क्षेत्र के विभूतियों को संयोजित करने और समाजहित में उनकी भूमिका निर्धारित करने का सुझाव रखा।
बताते चलें,छत्तीसगढ़ फ़िल्म जगत जिनका निर्माण ही कुर्मिकुल गौरव श्री मनु नायक जी ने प्रादेशिक भाषा की पहली फ़िल्म- कही देबे संदेश (1965) बना कर किया था।
गजेंद्ररथ ने कुर्मी गौरवशाली इतिहास कल आज और कल विषय पर चर्चा की और क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व राजनेता डॉ. खूबचन्द बघेल, स्वामी आत्मानन्द जी महाराज लोककला पुरोधा रामचन्द्र देशमुख सहित सभी कुर्मी कुल तिलकों के जीवन को चित्रांकित करने और उनके समाज देश और प्रदेशहीत में किये कार्यो को जनमंच तक लाने जैसे प्रयासों की मुखालफत की।
इस चर्चा में केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और रोड मैप पर बात की साथ ही अपनी नई केंद्रीय टीम में ऊर्जावान नवयुवकों के साथ अनुभव युक्त बुजुर्गों को भी सलाहकार मंडल में नियुक्त करने की बात कहते हुए बताया कि उनकी सोच सभी स्वजातियों के सम्पूर्ण विकास और सफलता के लिए काम करना ही हमारा नई कार्यक्रणीय का प्रयास रहेगा और समाज को नए आयाम तक पहुंचने की दिशा में काम करना ही हमारा मकसद रहेगा ,
इस मौके पर समाज के अनुभवी और समाज में कई जिम्मेदारी निभा चुके मोती लाल वर्मा जी पूर्व राज प्रधान ने भी अपनी बातें रखी और स्वजतियों को एकमत और संगठित करने पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा धनाढ्य, शिक्षित और नवाचारी वर्ग है जिनके सामाजिक न्याय व्यवस्था अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय होते रहे हैं, साथ ही प्रदेश की राजनीति में भी समाज का बड़ा योगदान रहा है, ऐसे में यह समाज छत्तीसगढ़ की राजनीति को प्रभावित करने वाला समाज है, समाज की व्यवस्था ने ही प्रदेश को कई कद्दावर राजनेता दिए हैं, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल महामहिम रमेश बैस भी सामाजिक छवि से ही राजनीति के तिलक हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वर्तमान मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई उदयमान राजनेता, जननेता कुर्मी समाज से ही निकलकर प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं।
अंत में मनोज वर्मा (स्वतंत्र) एवं गजेंद्र रथ वर्मा ने नव नियुक्ति सभी राज के राज प्रधानों को बधाई प्रेषित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रथम दस्तक PDT न्यूज
देवनाथ वर्मा (दतरेंगी
संवाददाता भाटापारा

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed